पटना : बिहार बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आज राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी का 72वां जन्मदिन मनाया गया। सुशील मोदी ने अपने जन्मदिन पर एक बड़ा बयान दे दिया है। सुशील मोदी ने जन्मदिन के अवसर पर कहा कि ईश्वर से मैं यही प्रार्थना करूंगा कि इतनी मुझे शक्ति दें और स्वस्थ रखे। ताकि जिंदगी के अंतिम क्षण तक मैं समाज के लोगों का सेवा कर सकूं।
सुशील मोदी ने अपने पोस्टर को लेकर बड़ा बयान दिया है। सुशील मोदी ने कहा कि जो पोस्टर लगा हुआ है। मेरी तुलना हनुमान जी से जुड़ा हुआ बताया गया है तो बीजेपी का हर कार्यकर्ता हनुमान है।
हम सब लोग राम की सेवक हैं और हम लोग हनुमान हैं। उन्होंने ने कहा कि जो हनुमान की ताकत की तरह बीजेपी के लोग हैं उसे जल्द ही बिहार से महागठबंधन की सरकार को हमलोग खत्म करेंगे। बीजेपी का हर एक कार्यकर्ता हनुमान है और राम का सेवक है।
अविनाश सिंह की रिपोर्ट







