सुमो ने कहा- विशेष राज्य पर कैबिनेट का प्रस्ताव मरे घोड़े पर चाबुक चलाने जैसा

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने आज बिहार बीजेपी प्रदेश कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस किया। उन्होंने मीडिया से बातचीत में बिहार सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि विशेष राज्य पर कैबिनेट का प्रस्ताव मरे घोड़े पर चाबुक चलाने जैसा। केंद्र सरकार ने विशेष आर्थिक पैकेज देकर विशेष दर्जा से ज्यादा मदद की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चुनाव निकट देख विशेष दर्जा पर राजनीति शुरू करते हैं। नीतीश कुमार जब एनडीए गठबंधन से अलग होते हैं तब उनका विशेष राज्य दर्जा की मांग सपने में आने लगता है।

सुशील मोदी ने कहा कि बिहार की जनता को मूर्ख बना रहे हैं। 2017 में भी इन्होंने कैबिनेट में प्रस्ताव लाया था उस समय भी कोई नतीजा नहीं मिला। दरअसल, सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार यूपीए सरकार में थे तब ही विशेष राज्य की दर्ज खत्म कर दिया गया था। तो यह मरे हुए घोड़े को चाबुक लगाकर जीवित करने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन कुछ होने वाला नहीं है।

वहीं बिहार में रिजर्वेशन बढ़ाने पर कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की सरकार ने कही थी कि 50 फीसदी से ज्यादा आरक्षण नहीं दिया जा सकता है। लेकिन नीतीश कुमार दोनों सदन में तो पारित करवा ही लिया। राज्यपाल से मंजूरी तो मिल गया। लेकिन उनके कैबिनेट के सचिव एस सिद्धार्थ नवीं अनुसूची में शामिल करने के लिए कह रहे हैं। सुशील मोदी ने कहा कि इनको याद होना चाहिए कि सुप्रीम कोर्ट हर एक एंगल से जांच करती है तभी कोई कानून बनता है।

विवेक रंजन की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Share with family and friends: