सदस्यता रद्द होने के बाद नीतीश पर आगबबूला हुए सुनील

सदस्यता रद्द होने के बाद नीतीश पर आगबबूला हुए सुनील

पटना : राजद के एमएलसी सुनील सिंह की विधान परिषद से सदस्यता रद्द होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आगबबूला हो गए। सदस्यता रद्द हो जाने के बाद सुनील सिंह पहली बार मीडिया के सामने आए। सुनील सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि इस पूरे मामले को 19 अप्रैल को ही मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री ने लिख दिया था। उन्होंने कहा था कि जो किसान की बात करता है, जो भ्रष्टाचार की बात करता है उसकी सदस्यता किसी भी परिस्थिति में ले लेनी है और उसी दिन से यह षड्यंत्र रचा गया।

सुनील सिंह ने कहा कि समिति ने मेरा खत वापस कर दिया, मेरा लेटर लिखा गया, वह वापस कर दिया। आज तक संसदीय इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे मामले के पीछे सिर्फ और सिर्फ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं। जिन्होंने हमारी सदस्यता ली है और हमें अपनी बात रखने का मौका भी नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि समिति के तीन सदस्य थे। पूरे मामले की कोई जानकारी नहीं दी गई।

उन्होंने नीतीश कुमार पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी मुख्यमंत्री हैं। जो हमेशा महिलाओं को अपमानित करते हैं। निर्णय के खिलाफ कोर्ट जाने पर उन्होंने कहा कि इसका फैसला राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव लेंगे। इसका फैसला मैं नहीं ले सकता हूं लेकिन मैं सड़क पर उतारूंगा। नीतीश कुमार के कान से लेकर दिमाग तक हिला दूंगा।

उनसे पूछा गया कि आपने नीतीश कुमार की मिमिक्री की थी इसलिए आपकी सदस्यता गई है। उन्होंने कहा है कि नियम में कहीं नहीं है कि मिमिक्री करने पर सदस्यता चली जाए। जिस तरीके से हमारी सदस्यता गई है। नियम में कहीं दिखा दीजिए कि अगर कोई व्यक्ति नियम के खिलाफ काम करता है तो उसकी सदस्यता रद्द की जा सकती है। सुनील सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी संसद में मिमिक्री की क्या उनकी सदस्यता चली गई। अगर सदस्यता जानी है तो नीतीश कुमार की जानी चाहिए क्योंकि उन्होंने महिलाओं को अपमानित करने का काम किया है।

यह भी पढ़े : Breaking : RJD MLC की सदस्यता खत्म

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Share with family and friends: