पड़ोसी की गला रेतकर किया पुलिस के सामने सरेंडर, घायल DMCH अस्पताल में भर्ती

दरभंगा : बिहार के दरभंगा जिला में एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां आपसी विवाद में पड़ोस के एक युवक ने अधेड़ उम्र के युवक को गला रेतकर हत्या करने का प्रयास किया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। तेज धार हथियार से गला काटने के बाद आरोपी कुछ देर तक वहां पर खड़ा रहा। जिसके बाद खुद ही थाना जाकर पुलिस के सामने अपने आप को सरेंडर कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके निशानदेही पर घायल को इलाज के लिए डीएमसीएएच भेज कर अनुसंधान में जुट गई है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सिमरी थाना क्षेत्र के सिमरी गांव के 55 वर्षीय निवासी मो. नसीम और 19 वर्षीय मो तौकीब उर्फ चांद के बीच पिछले कुछ दिनों से आपसी विवाद चल रहा था। उसी क्रम में मंगलवार की देर शाम सिमरी हाई स्कूल के पास बगीचे में मो. तौकीब उर्फ चांद ने मो. नसीम को तेज धार हथियार से गला रेतकर कर सीधा थाने पहुंचकर अपना अपराध कबूल कर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। घायल मो. नसीम और मो. तौकीब उर्फ चांद दोनों पड़ोसी है। मो. नसीम गांव के आसपास ऑटो चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। इस कांड के बाद परिवार के लोगों में काफी रोष है।

वहीं सिमरी थाना अध्यक्ष पूजा कुमारी ने बताया कि मंगलवार की देर शाम करीब सात बजे थाना पर एक 19 वर्षीय मो. तौकीब आया। जिसने थाना पर आकर बताया कि उसने एक व्यक्ति को धारदार हथियार से गर्दन पर वार कर मार दिया गया है। घटना के सत्यापन के लिए सशस्त्र बल के साथ पुलिस को मौके पर भेजा गया। मौके पर 50-55 वर्ष का एक व्यक्ति जिसके गले पर जख्म का निशान था वह छटपटा रहा था। जिसे तुरंत अस्पताल भेजा गया और लड़की की निशानदेही पर हथियार को भी बरामद कर लिया गया। वहीं उन्होंने कहा कि इस हत्याकांड के पीछे की वजह की जांच के बाद ही पता चल सकेगा। पुलिस मामला दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई कर रही है।

रवि झा की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

 

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: दुर्गा पूजा पंडालों में स्वच्छता अभियान...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए विशेष अभियान...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली-छठ पर बिहार आने वालों को...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली और छठ महापर्व पर घर लौटने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों...