निगरानी विभाग का सुपौल डीएफओ के घर छापा

सुपौल : सुपौल में निगरानी विभाग ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में सुपौल में पदस्थापित डीएफओ

(वन प्रमंडल पदाधिकारी) सुनील कुमार सरण के आवास पर छापेमारी की है.

निगरानी की टीम ने सदर बाजार के चकला निर्मली स्थित डीएफओ के आवास पर छापेमारी की गई है.

जानकारी मिली है कि उनके खिलाफ निगरानी थाने पटना में आय से अधिक संपत्ति मामले को

लेकर 28 अप्रैल को एक केस दर्ज हुआ था.

इसी के अनुसंधान के क्रम में पटना में जांच के बाद निगरानी की टीम सुपौल पहुंची

और यहां सबसे पहले उनके कार्यालय फिर आवास पर जांच की गई.

raid1 22Scope News

निगरानी विभाग के उपाधीक्षक संजय जायसवाल ने बताया कि डीएफओ के खि़लाफ़ एक करोड़ 22 लाख के

आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया है. जहां इनके आवास से डेढ़ लाख की नकदी जेवरात और पटना में

करोड़ों रुपए के फ्लैट के कागजात मिले हैं. वही निगरानी की टीम ने उनके 12 बैंक खाते के कागजात को भी सीज किया है.

निगरानी की टीम करीब 2 घंटे तक यहां पर रहकर पूरी जांच कर रही है.

यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि भ्रष्टाचार निरोधक प्रकोष्ठ इन दागी अधिकारियों को गिरफ्तार करने के

लिए ओवरटाइम काम कर रहा है लेकिन समस्या इतनी गहरी है कि प्रशासन में रिश्वतखोरी

पर अंकुश लगाना असंभव लगता है।

रिपोर्ट: अजय सिंह

Bihar Gati Project Review: बिहार में 12 लाख आवास निर्माण का...

Bihar Gati Project Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को ‘बिहार गति’ के तहत 100 करोड़ रुपये से...

साइबर ठगी का नया चेहरा: OTP से Digital Arrest तक, ठग...

कभी OTP मांगा जाता था, अब ठग कहते हैं—“आपके खिलाफ CBI में केस है”इसे भी पढ़ेंDigital Arrest Scam: रांची से दो गिरफ्तार, मुंबई के...

Bihar MLC Counting Centre Chaos: पटना में मतगणना केंद्र के बाहर...

Bihar MLC Counting Centre Chaos, पटना: बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक कोटे की सीटों पर मतगणना के बीच पटना के बांकीपुर राजकीय...