निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, शिक्षा पदाधिकारी के आवास पर छापेमारी

सीवान : बिहार में एक बार फिर से आय से अधिक संपत्ति मामले को लेकर निगरानी विभाग ने छापेमारी की है। इस बार यह छापेमारी सीवान के शिक्षा पदाधिकारी के आवास पर छापेमारी की है।
निगरानी विभाग की टीम ने जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिलेश कुमार सिंह के आवास पर छापेमारी कर रही है। अबतक इस मामले में 14 लाख कैश बरामद किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, विषेश निगरानी इकाई के द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी के आवास पर आय से अधिक संपति मामले बड़ी कारवाई की गई है। वहीं, सीवान में छापेमारी के क्रम में भारी मात्रा कैश बरामद किए गए हैं। वहीं, बिहार के तीन जगहों पर छापेमारी की जा रही है। निगरानी के तरफ से पटना में दो जगह और सीवान में छापेमारी चल रही है। निगरानी की टीम कई घंटो से सीवान स्थित शिक्षा पदाधिकारी के आवास के कमरे में जांच कर रही है।

बताया जाता है कि शहर के महादेवा स्थित शिक्षा पदाधिकारी के आवास पर टीम जांच कर रही हैं।उनके आवास के दूसरे तल्ले पर निगरानी की टीम पहुंची हैं। टीम उनके कमरे में दस्तावेजों को खंगाल रही है। आवास पर सुरक्षा के जवान तैनात किए गए हैं। फिलहाल अभी इनके आवास से 14 लाख रुपए कैश बरामद किए गए है।

निगरानी विभाग के डीएसपी अभय कुमार ने बताया कि निगरानी थाना में कांड संख्या 36/23 दर्ज किया गया था। शिक्षा पदाधिकारी मिथलेश कुमार खिलाफ गोपनीय जांच भी की गई थी। आज वारंट लेकर उनके सीवान आवास, पटना आवास और कार्यालय में छापेमारी की जा रही है। इनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला सामने आया था। इसके बाद तीन डीएसपी समेत छह लोगों की टीम जांच करने पहुंची है। डीएसपी ने बताया कि हालांकि अभी शिक्षा पदाधिकारी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। अभी उनके खिलाफ जांच चल रही है।

विजय कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...