Patna– सुरेन्द्र यादव से इस्तीफे की मांग- पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने महागठबंधन की सरकार में मंत्री बने
सुरेन्द्र यादव से इस्तीफे की मांग की है. सुशील मोदी ने कहा है कि सुरेन्द्र यादव का इतिहास आपराधिक रहा है.
उन पर बाल यौन अपराध, महिला आरक्षण बिल की कॉपी फाड़ने से लेकर हत्या,
मेडिकल छात्रों पर फायरिंग सहित कई मामले दर्ज है.
सुरेन्द्र यादव से इस्तीफे की मांग पर अड़े सुशील मोदी
सुशील मोदी ने कहा कि उन पर 2018 में दुष्कर्म पीड़ित नाबालिक लड़की को जबरदस्ती पुलिस गाड़ी से उतारकर उतारने का आरोप है.
साथ ही बाल यौन अपराध मामले में पोस्को एक्ट की धारा 13 के तहत मामला दर्ज है.
सुरेन्द्र यादव का नजदीकी है झारखंड का प्रेम प्रकाश
झारखंड का प्रेम प्रकाश जिसके घर से दो एके-47 बरामद किया गया है,
उसका भी सुरेंद्र यादव से नजदीकी संबंध है. प्रेम प्रकाश राज भवन स्टेट बैंक में पदाधिकारी थे.
चारा घोटाले से जुड़े राजनेताओं की करोड़ों की राशि अमानत के तौर पर रखी थी.
प्रेम प्रकाश उस राशि को लेकर फरार हो गये थें.
इस मामले में तब पुलिस ने प्रेम प्रकाश के छोटे भाई अतुल प्रकाश को गिरफ्तार किया था,
तब सुरेंद्र यादव ने अतुल प्रकाश को चार दिनों तक घर में बंद रखा था.
जब मामला उजागर हुआ था तब सुरेंद्र यादव को मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था.
सुरेंद्र यादव के अंगरक्षकों ने चलाई थी गोली
सुशील मोदी ने कहा बात यहीं खत्म नहीं होती 2011 में
मगध मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टरों से इनकी झड़प हुई थी,
तब सुरेंद्र यादव के अंगरक्षकों ने गोली चला दी जिसमें 3 डॉक्टर घायल हुए थें.
इस मामले में उन पर गिरफ्तारी का वारंट भी निकला.
गया का मशहूर श्री राम तिलकुट भंडार के मालिक के साथ भी इनकी झड़प हुई थी,
तब दुकानदार को बुरी तरह से पीटा गया था.
पूर्व विधायक जयकुमार पारित के साथ है मारपीट का आरोप
और तो और इन्होने पूर्व विधायक जयकुमार पारित को बुरी तरह पीटा था.
सुशील कुमार मोदी ने कहा कि 2014 में ईडी ने इनके भाई राजकुमार यादव के आवास से
9.26 करोड़ की संपत्ति जब्त की थी.
2012 में हरेली शराब कांड में 20 लोगों की मृत्यु हुई थी,
उसका अभियुक्त भी मंटू यादव उर्फ राजकुमार यादव था.
राजकुमार उर्फ मंटू यादव पर हत्या, अपहरण रंगदारी के 11 मामले दर्ज हैं.
Highlights







