पटना एयरपोर्ट से संदिग्ध महिला गिरफ्तार, 3 दिनों से लगा रही थी चक्कर

पटना : पटना एयरपोर्ट पर एक संदिग्ध महिला को गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से तीन मोबाइल, माचिस, पूजा के समान और गुड़िया बरामद हुआ है। बता दें यह महिला पिछले तीन दिनों से एयरपोर्ट का चक्कर लगा रही थी। पटना एयरपोर्ट पर सुरक्षा में लगे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के द्वारा महिला को पूछताछ में पकड़ा गया। जिसके बाद उनकी बैग की जांच की गई जिसमें कुछ अवांछित चीज पाया गया। सीआईएसएफ को महिला की बैग से तीन मोबाइल, माचिस, पूजा का समान और गुड़िया बरामद की।

Goal 7 22Scope News

3 दिनों से पटना एयरपोर्ट पर चक्कर लगा रही थी महिला, CISF ने पकड़ा

आपको बता दें कि इस घटना के बाद हवाई अड्डा थाना को इसकी सूचना दी गई। हवाई अड्डा की पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। संदिग्ध महिला द्वारा इस पूरी जांच पर कोई बयान नहीं दिया गया है। पुलिस के अनुसार, पिछले तीन दिनों से महिला एयरपोर्ट पर लगातार आ रही थी। जिसके आधार पर सीआईएसएफ को शक हुआ और उसकी जांच की गई तो आज मामला सामने आया। फिलहाल पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है।

Mahila Arr 1 22Scope News

यह भी पढ़े : मद्य निषेध व उत्पाद विभाग की बड़ी उपलब्धि, लग्जरी कार से भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

रंजीत कुमार की रिपोर्ट

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...