पटना : विशेष निगरानी इकाई (SVU) पटना की टीम ने डीसीएलआर महाराजगंज राम रंजन सिंह एवं उसके लिपिक संतोष कुमार को मिली भगत कर 20 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। डीएसएलआर ने परिवादी से डेढ़ लाख रुपए की मांग की थी और पैसा न मिलने पर जिस जमीन को अंचलाधिकारी ने उसके नाम पर कर दिया था। उसका मालिकाना हक विरोधी पार्टी किसी को दे देने की धमकी दी थी। एसवीयू ने इस संबंध में कांड संख्या 3/24 धारा 7 PC Act के तहत दर्ज किया है। दोनों अभियुक्त को आज सक्षम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़े : NCB की बड़ी कार्रवाई, 4 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार
यह भी देखें :
चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट


















