TMBU के सिंडिकेट सदस्य कुलपति आवास के सामने धरने पर बैठे

भागलपुर : तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (TMBU) के कुलपति प्रोफेसर जवाहरलाल की कार्यशैली पर गाहे बगाहे सवाल उठते रहे हैं। कभी छात्रों ने तो कभी शिक्षकों तो कभी कर्मचारियों द्वारा सवाल उठता रहा है। विश्वविद्यालय में फैले अराजकता पर प्रदर्शन होते रहे। अब टीएमबीयू के सिंडिकेट सदस्य कुलपति आवास के सामने धरने पर बैठ गए हैं। सिंडीकेट सदस्यों का कहना है कि तीन महीने से वेतन नहीं मिला है। कुलपति को विश्वविद्यालय का कर्मचारियों को वेतन मिल गया लेकिन कुलपति महोदय ने शिक्षकों को वेतन नहीं दिया। महाविद्यालय के शिक्षक बगैर वेतन के कैसे काम कर सकेंगे। इसके साथ ही छात्र और शिक्षक त्रस्त रहते हैं। कुलपति महोदय अपने कार्यालय में कभी भी नहीं बैठते हैं। कार्यालय के समय में वह आवास पर रहते हैं ऐसे में कैसे किसी की परेशानियां दूर हो सकेगी।

Goal 22Scope News

पूर्व राज्यपाल ने कहा था कि 3 महीने के अंदर सीनियर शिक्षकों का प्रमोशन हो जाएगा

वहीं 2024 के नवंबर में कुलपति ने सीनेट बैठक में तत्कालीन राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के सामने कहा था कि तीन महीने के अंदर सीनियर शिक्षकों का प्रमोशन हो जाएगा लेकिन अब तक प्रमोशन नहीं हो सका है। अगर यही हालात रहे तो हर दिन 3:30 बजे शाम से 5:00 बजे 5:30 बजे तक प्रशासनिक भवन के सामने धरने पर बैठेंगे। तबतक जबतक कुलपति नियमित रूप से कार्यालय में बैठने नहीं लगेंगे। वहीं सिंडिकेट सदस्यों ने यह भी कहा कि जब से कुलपति महोदय आए हैं उनकी कार्यशैली बहुत बेकार रही है, कमेटी पर कमेटी बनाते हैं। लेकिन कमेटी जब उनके अनुरूप काम नहीं करती है। कहते हैं कि यह रिपोर्ट हम नहीं मानेंगे। कुलपति बेवजह हम लोगों को परेशान करते रहते हैं।

यह भी पढ़े : MLA ने बिक्रम प्रखंड के विभिन्न गांव के 42 सड़कों का किया शिलान्यास

राजीव ठाकुर की रिपोर्ट

Jamshedpur Marine Drive Accident: हादसे के बाद सड़क किनारे पार्किंग पर...

Jamshedpur Marine Drive Accident, जमशेदपुर: सोनारी मरीन ड्राइव के दोमुहानी इलाके में हुए सड़क हादसे के बाद झारखंड सरकार ने सड़क किनारे वाहनों की...

Karam Mahotsav Jamshedpur: गोपाल मैदान में सजा करम का रंग, प्रकृति...

Karam Mahotsav Jamshedpur: बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में रविवार को विशाल करम महोत्सव का आयोजन किया गया। कुड़मी सेना राष्ट्रीय कमिटी की ओर से आयोजित...

Bihar Saras Mela: 7 दिनों में ढाई करोड़ का कारोबार, रीता...

Bihar Saras Mela, पटना: बिहार सरस मेला अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है, लेकिन मेले में खरीदारी का उत्साह कम होने के...