TMBU कुलपति ने वेतन लेने से किया इनकार, फाइल से जरूरी दस्तावेज गायब

भागलपुर -तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति के वेतन के फाइल से जरूरी दस्तावेज गायब

हो गए तो कुलपति ने वेतन लेने से ही इनकार कर दिया, दरअसल तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय

के कार्यालय में रखी महत्वपूर्ण फाइल से कुलपति जवाहर लाल के वेतन निर्धारण का चार्ट ही गायब कर दिया गया.

TMBU कुलपति – तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय से कुलपति का वेतन पर्ची गायब

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कुलपति ने जांच के आदेश दिए हैं. साथ ही दोषियों को चिन्हित करके

कार्रवाई करने की भी बात कही है. जबकि उन्होंने विश्वविद्यालय के अन्य कर्मियों और शिक्षकों के वेतन

और पेंशन का आदेश जारी कर दिया पर खुद के वेतन फाइल पर हस्ताक्षर नहीं किया.

दरअसल आपको बता दें कि कुलपति को विश्वविद्यालय से पहली बार वेतन मिलना है,

लेकिन फाइल गायब होने की जानकारी होने के बाद हड़कंप मच गया और तत्काल दूसरी फाइल तैयार की गई.

जिसे विभिन्न अधिकारियों के टेबल से गुजरते हुए ऑर्डर के लिए भेजा जाना था.

लेकिन उस फ़ाइल से वेतन सत्यापन की सूची ही गायब थी,

मामले को गंभीरता से लेते हुए कुलपति ने

अकाउंट शाखा के एसओ समेत अन्य कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा है.

साथ ही जो लोग इसमें संलिप्त हैं

उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई और एफआईआर करने की बात भी कुलपति ने कही है.

रिपोर्ट – अंजनी कुमार कश्यप

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...