स्टेडियम के बाहर खिलाड़ियों के नाम की टी-शर्ट्स और कैप की खूब बिक्री

रांची: राजधानी रांची में लोगों के बीच गजब का क्रिकेट क्रेज दिख रहा है. भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे क्रिकेट के टेस्ट मैच को लेकर लोगों में दीवानगी दिख रही है.

लोग अपने-अपने पसंदीदा खिलाड़ियों का जोश बढ़ाने के लिए लोग स्टेडियम पहुंच रहे हैं और अपने स्टार खिलाड़ियों का प्रदर्शन देख आनंदित हो रहे हैं. दर्शक अपने अपने पसंदीदा खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए उनके नाम की टी-शर्ट और कैप पहनकर मैच देखने के लिए पहुंच रहे हैं.

वहीं स्टेडियम के बाहर खिलाड़ियों के नाम की टी-शर्ट्स और कैप की खूब बिक्री हो रही है. कई कारोबारी मैदान के बाहर टी-शर्ट और कैप बेचते नजर आ रहे हैं. इस दौरान कारोबारियों ने कहा कि क्रिकेट के टेस्ट मैच के दौरान पहले दिन लोगों की ज्यादा भीड़ नहीं थी. इस कारण टी-शर्ट्स और टोपी की पहले दिन कम बिक्री हुई थी, लेकिन दूसरे दिन से बिक्री बढ़ गई है.

वहीं इस दौरान धोनी के नाम की टी-शर्ट की भी खुब बिक्री हुई कई लोग जो मैच देख देखने के लिए नहीं आये हुए थे वे लोग केवल धोनी की टी-शर्ट ही खरीदने के लिए आये हुए थे।

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...