गया में हो रही है ताइवानी अमरूद की खेती

गया : बिहार के गया जिले में ताइवानी अमरूद की खेती हो रही है। यह अमरूद स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। साथ ही मार्केट में इसकी डिमांड लगातार बढ़ रही है। गया के किसान संजय कुमार ताइवानी अमरूद की खेती कर रहे हैं और ये किसानों के लिए मुनाफे का सौदा साबित हो सकती है। इस अमरूद में साल में तीन बार फल आते हैं। ऐसे में इसकी खेती किसानों को काफी लाभ पहुंचा सकती है।

GOAL Logo page 0001 4 22Scope News

एक फीट का होते ही ताइवानी अमरूद देने लगता है फल 

आपको बता दें कि यह एक फीट का होते ही ताइवानी अमरूद फल देने लगता है। जितना इसका साइज बढ़ता है, उसी हिसाब से इसके फल बढ़ने शुरू हो जाते हैं। चार से पांच फीट का होते ही ताइवान अमरूद के पेड़ से बड़े पैमाने पर फल निकलना शुरू होते हैं। यह नौ फीट की लंबाई तक अधिकांश जाता है। इसकी लंबाई ज्यादा नहीं होती है। सबसे बड़ी बात यह है कि गमले में भी इसे लगाया जा सकता है। जितना ज्यादा जड़ इसका मजबूत होगा, उतना ही ज्यादा फल पेड़ से मिलेगा।

ताइवानी अमरूद 150 रुपए किलो तक बिकता है – किसान संजय कुमार

गया के शेखवारा के किसान संजय कुमार बताते हैं कि ताइवानी अमरूद 150 रुपए किलो तक बिकता है। पिंक कलर में होने के कारण इसकी काफी डिमांड है। इसका स्वाद भी लाजवाब है। वहीं इसमें काफी गुण होते हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। स्वास्थ्य के लिए यह काफी फायदेमंद है। पोषक तत्वों की प्रचुरता के कारण इसकी डिमांड काफी है। किसान बताते है की फिलहाल में सौ से अधिक पौधों के साथ इसकी खेती कर रहा हूं। सामान्य अमरूद जहां 20 से 50 रुपए किलो तक मिलते हैं। वहीं यह ताइवानी अमरूद 100 से 150 रुपए किलो तक बिकता है। इस तरह ताइवानी अमरूद की खेती मुनाफे का सौदा है।

यह भी पढ़े : Breaking : गया सीट से मांझी ने जीता चुनाव

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!