झारखंड चुनाव में हार की जिम्मेदारी लेते हुए बाबूलाल मरांडी ने दी इस्तीफे की पेशकश

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मिली हार की जिम्मेदारी लेते हुए प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपने पद से इस्तीफा देने की पेशकश की है। चुनाव परिणाम आने के बाद मरांडी ने केंद्रीय नेतृत्व को अपनी भावनाओं से अवगत कराते हुए पद से मुक्त करने का आग्रह किया।

हालांकि, केंद्रीय नेतृत्व ने उनके इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया है। पार्टी नेतृत्व का कहना है कि विधानसभा चुनाव सामूहिक नेतृत्व में लड़ा गया था, ऐसे में किसी एक व्यक्ति विशेष के इस्तीफे का औचित्य नहीं है।

गौरतलब है कि चुनाव परिणामों पर चर्चा और समीक्षा के लिए तीन दिसंबर को दिल्ली में बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में पार्टी के प्रदर्शन, रणनीति और आगे की योजना पर मंथन किया जाएगा।

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...