कटिहार : कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव तारीक अनवर चार दिवसीय कटिहार दौरे पर हैं, इस दौरान पूर्व सांसद ने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे पर उन्होंने कहा कि यह भारत के लिए भी खतरे का संकेत है, साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार जो वर्तमान में वेट एंड वॉच पॉलिसी पर काम कर रही है वह सही है फिलहाल इसी नीति पर काम करते हुए आगे ठोस निर्णय लेना है।
वही बिहार प्रदेश में कांग्रेस के नए अध्यक्ष के चर्चा पर तारिक अनवर ने साफ कहा कि वह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की रेस में नहीं हैं, जो भी आलाकमान निर्णय लेंगे वह बिहार के लिए बेहतर होगा।
रिपोर्ट : श्याम







