बिहार में शराबबंदी पूरी तरह ‘फ्लॉप शो’ : तारीक अनवर

कटिहार : देश के साथ-साथ बिहार में भी कांग्रेस 14 नवंबर से लेकर 29 नवंबर तक जन-जागरण अभियान चलाएगा. इस दौरान कांग्रेस केंद्र सरकार की विफलताओं को मुद्दा बनाते हुए आम लोगों तक अपनी बातें रखेंगे. साथ ही बिहार में सदस्यता अभियान भी चलाया जाएगा. कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव तारीक अनवर ने कटिहार में इस बारे में विस्तृत जानकारी दिया. कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव तारीक अनवर ने नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में शराबबंदी कानून पूरी तरह ‘फ्लॉप शो’ की तरह है. उन्होंने कहा कि इस दौरान सरकार के राजस्व का नुकसान तो हुआ ही. साथ ही कुछ असामाजिक तत्व के लोगों को ही इस से लाभ पहुंचा है. महासचिव ने शराबबंदी को लेकर पुलिस के कार्यशैली पर भी सवाल उठाया. कहा कि शराबबंदी को लागू करवाने के लिए जो ठोस पहल होनी चाहिए वो कहीं दिख नहीं रही है.

रिपोर्ट : श्याम

जब शराबबंदी के लिए गए पुलिसकर्मी चढ़ गए शराब काराबारियों के हत्थे, देखिए तब क्या हुआ

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Pakur Railway Station Security: प्लेटफार्म पर मवेशियों की एंट्री रोकने के...

Pakur Railway Station Security: रेलवे स्टेशन परिसर और प्लेटफार्म पर आवारा पशुओं के प्रवेश को रोकने के लिए रेल प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने...

Pakur Congress Monthly Meeting: संगठन की मजबूती से लेकर मतदाता अधिकार...

Pakur Congress Monthly Meeting: जिला कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष कुमार सरकार के नेतृत्व में आयोजित...

Jharkhand High Court: संताल समाज में बेटियों को पैतृक संपत्ति से...

 झारखंड हाईकोर्ट ने संताल समाज में बेटियों के पैतृक संपत्ति अधिकार पर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि परंपरा के नाम पर...