तालिबानी सजा, अवैध संबंध के शक में प्रेमी युगल का सर मुड़वाया, कालिक पोत गांव में घुमाया

कटिहार : कटिहार जिले से मानवता को संसार कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। फलका थाना क्षेत्र के रहटा पंचायत के भोकु आदिवासी टोला में ग्रामीणों ने तालिबानी तरीके से एक प्रेमी युगल को सजा दी। आरोप है कि गांव की सुनीता देवी और शकील आलम के बीच अवैध संबंध थे। इसकी भनक लगते ही ग्रामीण उग्र हो गए दोनों को पड़कर गांव के बीचो-बीच लाया गया, फिर सर मुंडवा दिया गया, चेहरे पर कालिक पोती गई और पूरे गांव में जुलूस की तरह घुमाया गया। ग्रामीण इस दौरान वीडियो बनाते रहे, हंसते रहे और कानून को खुलेआम ठेंगा दिखाते रहे।

DIARCH Group 22Scope News

पुलिस मौके पर पहुंची, किसी तरह प्रेमी युगल को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया

घटना की सूचना मिलते ही फलका पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह प्रेमी युगल को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया। फिलहाल दोनों को सुरक्षा में रखा गया है। शकील की पत्नी सितारा परवीन का कहना है कि उन्होंने अपनी पति के हरकतों की शिकायत पंचायत में की थी लेकिन किसी ने सुनी नहीं। अब यह सब उनके परिवार की इज्जत मिट्टी में मिल गई।

यह भी देखें :

यह पूरी तरह गैरकानूनी और शर्मनाक है – SP शिखर चौधरी

वहीं पूरी घटना को लेकर कटिहार एसपी शिखर चौधरी ने कहा कि यह पूरी तरह गैरकानूनी और शर्मनाक है। कानून को हाथ में लेने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जल्द गिरफ्तार की जाएगी। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, पुलिस तैनात कर दी गई है। सवाल यह है कि क्या अब भी समाज भीड़ की हिंसा को सही मानता है।

यह भी पढ़े : खौफनाक वारदात, बाप ही बेटे का बन गया हत्यारा, पीट-पीटकर ली जान…

रतन कुमार की रिपोर्ट

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...