बांका में करोड़ों खर्च के बाद भी सूखे हैं नल ! मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट में लगा पलीता, हर घर नल-जल योजना साबित हुई फेल!

बांका में करोड़ों खर्च के बाद भी सूखे हैं नल ! मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट में लगा पलीता, हर घर नल-जल योजना साबित हुई फेल!

बांका :  जिले के बाराहाट के मिर्जापुर पंचायत में हर घर नल का जल योजना पूरी तरह से बेपटरी होती दिखाई दे रही है। चंगेरी और मिर्जापुर—दोनों गांवों में नल तो है, लेकिन पानी नहीं। पाइप तो बिछा है, मगर धारा नहीं। हाल ये है कि   पिछले कई महीनों से ग्रामीण पानी के एक-एक बूंद को तरस रहे हैं।

cmm 22Scope News

चंगेरी गांव के अधिकतर वार्ड का हाल खराब, जलमीनार बना हाथी का दांत

चंगेरी गांव के वार्ड नंबर 2, 3 और 4 में पाइपलाइन पांच साल पहले बिछा दी गई थी लेकिन आज तक नल से पानी की एक बूंद भी नहीं आई। लोग लगातार अधिकारियों से शिकायत करते रहे, मगर हालात जस के तस बने हुए हैं। वहीं मिर्जापुर गांव के वार्ड 5 और 6 की स्थिति भी कुछ बेहतर नहीं। यहां पिछले तीन महीने से जलमीनार से जलापूर्ति पूरी तरह ठप है। लोग मजबूर होकर बाजार से बोतलबंद पानी खरीद रहे हैं, या फिर हैंडपंप और स्थानीय जलस्रोतों पर ही निर्भर हैं।

B2 1 22Scope Newsb1 22Scope News

 

ग्रामीणों ने कहा करोड़ खर्च के बजाय हर टोले में चापाकल दिया जाता, 2015 में कुछ महीने स्थिति ठीक थी 

ग्रामीणों के मुताबिक लगभग 3,000 से अधिक लोग इस संकट से प्रभावित हैं। कहीं पाइप टूटी है, कहीं जाम है, तो कहीं मोटर ही काम नहीं कर रही है। वहीं विभाग की ओर से मरम्मत की कोई पहल अब तक नहीं की गई। ग्रामीणों का दर्द यह भी है कि 2015 में जब योजना शुरू हुई थी, शुरुआती एक-दो महीने पानी आया लेकिन उसके बाद स्थिति लगातार बिगड़ती चली गई। लोगों का कहना है कि “अगर इतने करोड़ खर्च करने के बजाय हर टोले में चापाकल लगा दिए गए होते, तो आज यह दिन नहीं देखना पड़ता।”

nal 22Scope News

सरकारी पैसा पानी की तरह बहाया गया लेकिन पानी नहीं आया, प्रशासन से जल्द जलापूर्ति सुनिश्चित करने की मांग

मिथिलेश कापरी, अनिल यादव, राजेंद्र यादव समेत कई ग्रामीणों ने साफ कहा—सरकार ने पानी की तरह पैसा बहाया, लेकिन पानी लोगों तक नहीं पहुंचा। पाइपलाइन 10 साल से खराब है, लेकिन उसकी मरम्मत तक नहीं हुई। लोगों ने अब प्रशासन से गांव में सर्वे कराने और जल्द से जल्द पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। सरकार की सात निश्चय योजना का एक बड़ा वादा—हर घर नल का जल योजना मिर्जापुर और चंगेरी में फिलहाल ‘टांय-टांय फिस्स’ नज़र आता है।

ग्रामीणों का सवाल, आखिर कब पहुँचेगा हर घर नल का जल

परेशान ग्रामीणों का प्रशासन से सवाल हैं…“आख़िर करोड़ों खर्च होने के बावजूद लोगों को पीने का पानी कब मिलेगा?”

ये भी पढ़े :  एआई आधारित, कौशल उन्मुख और शोध आधारित होगी बिहार की शिक्षा व्यवस्था, यूजीसी गाईडलाईन का होगा अनुपालन – शिक्षा मंत्री सुनील कुमार

दीपक कुमार बांका की रिपोर्ट

Bihar-Jharkhand Telecom Market: Jio ने मई में जोड़े 2.37 लाख नए...

TRAI की मई 2026 रिपोर्ट में बिहार-झारखंड टेलीकॉम बाजार में रिलायंस जियो सबसे आगे रहा। जियो ने 2.37 लाख नए मोबाइल ग्राहक जोड़े, जबकि...

बुजुर्ग किसान भुखन यादव की गोली मारकर हत्या

मोकामा : मोकामा थाना क्षेत्र के मोर पोखर पर बुजुर्ग किसान भुखन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की यह घटना...

Ranchi YouTuber Murder: सुंदरगढ़ में युवा यूट्यूबर शिवधन लोहार का अपहरण...

रांची के युवा यूट्यूबर शिवधन लोहार की ओडिशा के सुंदरगढ़ में अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। लूटपाट के बाद शव नहर में...