Tarari By election : PK ने उप चुनाव के लिए से इन्हे बनाया उम्मीदवार

पटना: Tarari By election – Bihar में विधानसभा की चार सीटों पर उपचुनाव की घोषणा चुनाव आयोग ने कर दी है। उप चुनाव की घोषणा के साथ ही सभी राजनीतिक दल एक बार फिर चुनावी मोड में आ गई है। इसी महीने नई पार्टी बनी जन सुराज भी चारों सीट पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। पार्टी के संयोजक प्रशांत किशोर ने साफ शब्दों में कहा है कि वे विधानसभा उप चुनाव में सभी चार सीट पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे। उन्होंने एक विधानसभा सीट तरारी (Tarari By election) से उम्मीदवार के नाम की घोषणा भी कर दी साथ ही अन्य सीटों पर उम्मीदवार के नाम की घोषणा अगले दो से तीन दिनों में करने की बात कही।

Tarari By election – रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल होंगे उम्मीदवार

प्रशांत किशोर ने बुधवार को एक प्रेस वार्ता कर तरारी विधानसभा सीट उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल एस के सिंह तरारी विधानसभा सीट से जन सुराज के प्रत्याशी होंगे। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि अब तक बिहार से मात्र दो लोग ही इस आर्मी के वाईस चीफ बन सके उसमें से एक हैं रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल एस के सिंह। उन्होंने अपने क्षेत्र के लोगों की सेवा करने के लिए सारी सुविधाओं और ऐशो आराम को छोड़ कर यह राह चुना है। प्रशांत किशोर ने कहा कि मुझे पूरा उम्मीद है कि तरारी की जनता इन्हे अपना आशीर्वाद देगी और वे जीत कर विधानसभा जायेंगे।

हम जा सकते थे राज्यसभा

तरारी विधानसभा सीट (Tarari By election) से उम्मीदवार की घोषणा करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि मैं चाहता तो राज्यसभा जा सकता था लेकिन नया बिहार बनाने के लिए अपनी मिट्टी में आ कर काम कर रहे हैं। आप लोग देखते रहिये बिहार की जनता हमें आशीर्वाद जरूर देगी और हम हर तिलस्म को तोड़ेंगे। बिहार में भाजपा का भविष्य अंधकारमय है।

अग्निवीर योजना पर बोले एस के सिंह

तरारी विधानसभा सीट (Tarari By election) से जन सुराज के प्रत्याशी बनते ही रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल एस के सिंह ने कहा कि वे लोगों की सेवा करने के लिए राजनीति में आए हैं। इसे साथ ही उन्होंने कहा कि वे अग्निवीर योजना के पक्ष में नहीं हैं। इस पर पुनर्विचार और सुधार करने की जरूरत है, जवान उस जज्बे के साथ काम नहीं कर पाएंगे जिस जज्बे के साथ अभी तक करते आए हैं।

यह भी पढ़ें-  मुन्ना शुक्ला आज करेंगे Patna Court में सरेंडर, ब्रिज बिहारी हत्या कांड में सुप्रीम कोर्ट ने…

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

Bihar Green Hydrogen Policy 2026: 16 हजार करोड़ निवेश, 12 हजार...

 बिहार ग्रीन हाइड्रोजन नीति 2026 के तहत करीब 16 हजार करोड़ रुपये निवेश और 12 हजार रोजगार का प्रस्ताव है। CM सम्राट चौधरी ने...

Bihar Panchayat Election 2026: EBC आरक्षण पर नया फॉर्मूला, परिसीमन नहीं...

Bihar Panchayat Election 2026, पटना: बिहार में आगामी पंचायत चुनाव 2026 को लेकर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने आरक्षण, परिसीमन और चुनावी रोस्टर...

Bihar Gram Sansad 2026: परिसीमन के बाद ही होगा पंचायत चुनाव,...

Bihar Gram Sansad 2026, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना के ताज सिटी सेंटर में आयोजित ‘ग्राम संसद-बिहार चैप्टर-V’ मुखिया...