झरिया में 22 वर्षीय युवती ने लगाई फांसी, प्रेम प्रसंग की आशंका

 धनबाद: झारखंड के धनबाद जिले अंतर्गत झरिया थाना क्षेत्र के ऊपर राजबाड़ी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय साक्षी वर्मा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना बुधवार रात की बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, साक्षी के परिवार के सभी सदस्य हजारीबाग से ग्रामीण पूजा कर घर लौटे थे। रात को भोजन के बाद साक्षी ऊपर वाले तल्ले में चली गई। कुछ देर बाद जब वह काफी समय तक नीचे नहीं उतरी तो परिजन उसे देखने गए। वहां का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए – साक्षी फंदे से लटकी हुई थी।

सूत्रों की मानें तो मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना की सूचना मिलते ही झरिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

अधिकारियों की कार्रवाई:
झरिया थाना की पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मोबाइल डेटा खंगाले जाने के बाद ही आत्महत्या के पीछे की असली वजह सामने आ सकेगी।

Jharkhand Electricity Rules: झारखंड में अब हिंदी में मिलेगा बिजली बिल,...

झारखंड विद्युत नियामक आयोग ने बिजली कंपनियों को सप्लाई कोड 2024 का पालन करने का निर्देश दिया है। उपभोक्ताओं को स्थानीय भाषा में बिल...

SBI Data Leak: एसबीआई के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब...

SBI Data Leak: एसबीआई के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर मिलने की जानकारी सामने आई है। नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल, पता और...

Ranchi Drug Syndicate: रांची में अंतरराष्ट्रीय नशा कारोबार का खुलासा, युवती...

 रांची में एनसीबी ने अंतरराज्यीय ड्रग्स सिंडिकेट का खुलासा कर युवती समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एमडीएमए और गांजा जब्त, जांच जारी।Ranchi...