Commercial Advertisment

राज्य के सरकारी स्कूलों में होगी क्षेत्रीय और जनजातीय भाषाओं की पढ़ाई, पीजीटी के पद सृजन करने का प्रस्ताव तैयार  

रांचीः झारखंड सरकार ने अपने सरकारी स्कूलों में मानविकी, क्षेत्रीय और जनजातीय भाषाओं की पढ़ाई को बढ़ावा देने के लिए कदम उठाया है. इसके तहत राज्य के 510 प्लस टू स्कूलों में इन भाषाओं की पढ़ाई की शुरुआत करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है. इसके लिए पहले शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

इसके लिए शिक्षा और साक्षरता विभाग ने मानविकी, क्षेत्रीय और जनजातीय विषयों में 1033 स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक (पीजीटी) के पदों का प्रस्ताव तैयार किया है. यह प्रस्ताव समिति को भेजा गया है और जब तक उनकी अनुमोदन मिलती है, तब तक नियुक्ति की प्रक्रिया की तैयारी जारी रहेगी.

फिलहाल प्लस टू स्कूलों में 11 विषयों की पढ़ाई होती है. इनमें हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, अर्थशास्त्र, भूगोल, इतिहास, रसायन शास्त्र, भौतिकी, जीव विज्ञान, गणित और वाणिज्य शामिल है. इन विषयों के लिए प्लस टू स्कूलों में एक-एक पद सृजित होगा. इसके लिए कुल 5610 पदों की स्वीकृति है, लेकिन वर्तमान में कार्यरत केवल 2490 शिक्षक हैं.

 

EPFO New Services: अब WhatsApp पर मिलेगी PF बैलेंस और पासबुक...

 EPFO ने करोड़ों कर्मचारियों को राहत देते हुए WhatsApp सेवाएं और निष्क्रिय PF खातों के ऑटोमैटिक सेटलमेंट की शुरुआत की है। जानें नई सुविधाओं...

Ranchi Crime: घरेलू विवाद में खूनी खेल, दामाद ने पत्नी और...

 रांची के टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के पुराना चतरा में घरेलू विवाद में दामाद ने पत्नी और सास की रॉड से हमला कर हत्या कर...

JTET Result 2026: दिसंबर के अंत तक जारी होगा जेटेट का...

 झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा JTET 2026 शांतिपूर्वक संपन्न हुई। 5.65 लाख पंजीकृत अभ्यर्थियों में 4.85 लाख शामिल हुए। रिजल्ट दिसंबर के अंत तक आने...