पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत 2-1 से आगे
इंग्लैंड के द ओवल में टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया है। यहां खेले गए चौथे टेस्ट मैच में भारत ने इंग्लैंड को 157 रनों से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही भारत ने पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है। अब टीम इंडिया सीरीज नहीं हारेगी। अगर इंग्लैंड पांचवा टेस्ट मैच जीत भी जाता है तो सीरीज बराबरी पर खत्म होगी। भारत ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 368 रनों का लक्ष्य रखा था..लेकिन इंग्लिश टीम 210 रनों पर ढेर हो गई।

भारत की ओर से उमेश यादव ने 3 और जसप्रीत बुमराह, रवीन्द्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर ने 2-2 विकेट लिए। एक खिलाड़ी रन आउट हुआ। हालांकि इंग्लैंड ने अच्छी शुरूआत की और इसका पहला विकेट 100 रनों के स्कोर पर गिरा, लेकिन लंच के बाद से भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लिश बल्लेबाजों पर अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया। मैच की सबसे खास बात टीम इंडिया की वापसी रही…पहली पारी में सिर्फ 191 रनों पर सिमटने के बाद इंग्लैंड को 99 रनों की लीड मिली थी और मैच पर उसकी पकड़ बेहद मजबूत दिख रही थी। लेकिन दूसरी पारी की शुरुआत से ही भारतीय बल्लेबाजों ने अपना दम-खम दिखाना शुरू किया और राहुल शर्मा की शानदार शतक की बदौलत 466 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। इसमें नीचले क्रम के बल्लेबाजों का भी बड़ा योगदान रहा। पहली पारी में पिछड़ने के बाद टीम ने स्ट्रेटजी बदली और अक्रामक खेल जारी रखा….उसका असर भी दिखा…टीम ने एक शानदार जीत दर्ज की।
1000वें वन डे इंटरनेशनल मैच में टीम इंडिया की बड़ी जीत
IND vs ENG U19 WC Final : पांचवीं बार खिताब जीतने उतरेगी टीम इंडिया
Highlights


















