Advertisement
Advertisement

IND vs WI: इंग्लैंड को हराने के बाद वेस्टइंडीज से भिड़ेगी टीम इंडिया

शाम 7 बजे से खेला जाएगा पहला वनडे मैच

पोर्ट ऑफ स्पेन : वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड को पटखनी देने के बाद टीम इंडिया अब वेस्टइंडीज से दो-दो हाथ करेगी.

सीरीज का पहला मुकाबला आज पोर्ट-ऑफ़ स्पेन में शाम 7 बजे से खेला जाएगा.

भारतीय टीम की कमान शिखर धवन को सौंपी गई है,

वहीं रविन्द्र जडेजा को टीम का उप-कप्तान बनाया गया है.

टीम से कुछ सीनियर खिलाडियों को आराम दिया गया है पर

युवाओं से सजी भारतीय टीम को कम आंकना वेस्टइंडीज को भारी पड़ सकता है.

ऐसे में विस्फोटक खिलाडियों से सजी वेस्टइंडीज टीम और भारत के बीच रोमांचक सीरीज होने की सम्भावना है.

rahul Dravid 22Scope News

वेस्टइंडीज पर भारी है टीम इंडिया का पलड़ा

ओवरआल अगर रिकॉर्ड की बात करें तो टीम इंडिया का पलड़ा हमेशा भरी रहा है. वेस्टइंडीज का हालिया प्रदर्शन निराशाजनक रहा है, उसे बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में पूरन की अगुवाई में टीम की कड़ी परीक्षा होने वाली है. कप्तान पूरण भारतीय चुनौती को स्वीकार कर चुके है और मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रहे हैं. ऑलराउंडर जेसन होल्डर ने वापसी की है और इससे निकोलस पूरन की अगुवाई वाली टीम में संतुलन पैदा हुआ है. कैरेबियाई टीम कुछ क्षेत्रों में सुधार करने की कोशिश. करेगी जिसमें बल्लेबाजी शामिल है.

युवा अर्शदीप को मिल सकता है डेब्यू का मौका

इंग्लैंड दौरे में टीम का हिस्सा रहे युवा अर्शदीप को वनडे में भी पदार्पण का मौका मिल सकता है. जहां वो अपनी गेंदबाजी से वेस्टइंडीज की पिचों पर छाप छोड़ने की कोशिश करेंगे. यह देखना दिलचस्प होगा कि सीरीज के पहले मैच में धवन के साथ पारी की शुरुआत कौन करता है. शुभमन गिल की भी टीम में वापसी हुई है ऐसे में ओपनिंग पेयर पर सबकी निगाहें रहेगी.

जडेजा के खेलने पर संशय

वनडे सीरीज की शुरुआत से पहले ही टीम इंडिया को झटका लग सकता है क्योंकि उप-कप्तान रवींद्र जडेजा का घुटने की चोट के चलते खेलना तय नहीं है. मेडिकल टीम से परामर्श के बाद टीम प्रबंधन जडेजा को वनडे सीरीज से आराम भी दिया जा सकता है ऐसे यजुवेंद्र चहल के साथ स्पिन की जिम्मेदारी अक्षर पटेल निभाते हुए नजर आ सकते हैं.

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 8 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 8 नवंबर 2026 (रविवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवार

Munger Deepotsav 2026: 11,11,111 दीपों के बीच CM सम्राट चौधरी का...

Munger Deepotsav 2026, मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले के बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर में दीपावली की पूर्व संध्या पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: अंधेरे से उजाले की ओर बढ़ने का...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर बिहार सहित देशभर के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।...