Advertisement
Advertisement

वेस्टइंडीज को क्लीन स्वीप करने उतरेगी टीम इंडिया, धवन के पास इतिहास रचने का मौका

पोर्ट ऑफ स्पेन : वेस्टइंडीज को क्लीन स्वीप करने उतरेगी टीम इंडिया– टीम इंडिया और

वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज खेला जाएगा.

मैच शाम 7 बजे से पोर्ट ऑफ स्पेन के स्टेडियम क्विंस पार्क ओवल में होगा. वैसे भारतीय टीम ने शुरुआती दो वनडे जीतकर सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमा लिया है.

यदि आज का मैच भी भारतीय टीम जीतती है, तो यह पहली बार होगा, जब भारत वेस्टइंडीज टीम को उसी की जमीन पर किसी द्विपक्षीय वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप करेगी. इससे पहले यह कारनामा कोई नहीं कर सका. ऐसे में इस बार शिखर धवन की कप्तानी में इतिहास रचने का मौका है.

वेस्टइंडीज को सूपड़ा साफ करने का मौका

इस दौरे से पहले तक भारत-विंडीज के बीच कैरेबियाई धरती पर 9 वनडे सीरीज खेली गई थी, जिसमें चार सीरीज वेस्टइंडीज के नाम रही, वहीं पांच सीरीज भारत ने जीती थीं. इस दौरान भारत का बेस्ट प्रदर्शन 2017 में रहा था, जहां उसने पांच मैचों की सीरीज में 3-1 से जीत हासिल की थी.

भारतीय टीम पहली बार 1983 में वनडे सीरीज खेलने वेस्टइंडीज गई थी. यानी कि 39 साल से भारतीय टीम वेस्टइंडीज को उसकी धरती पर वनडे सीरीज में सूपड़ा साफ नहीं कर पाई है.

रोहित ने बनाया था रिकॉर्ड

वैसे ओवरऑल देखा जाए तो टीम इंडिया ने सिर्फ एक बार ही वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ किया है. यह इसी साल फरवरी में रोहित शर्मा की कप्तानी में हुआ था. तब वेस्टइंडीज को 3-0 से क्लीन स्वीप किया था. उस जीत के साथ ही रोहित शर्मा ऐसे पहले भारतीय कप्तान बन गए थे जिनकी कप्तानी में भारत ने किसी वनडे सीरीज में विंडीज का सूपड़ा साफ किया था. हालांकि, यह सीरीज भारतीय जमीन पर खेली गई थी.

वनडे सीरीज में भारत

  • 1983 वेस्टइंडीज 2-1 से जीता
  • 1988-89 वेस्टइंडीज 5-0 से जीता
  • 1996-97 वेस्टइंडीज 3-1 से जीता
  • 2002 भारत 2-1 से जीता
  • 2006 वेस्टइंडीज 4-1 से जीता
  • 2009 भारत 2-1 से विजयी
  • 2011 भारत 3-2 से जीता
  • 2017 भारत 3-1 से जीता
  • 2019 भारत 2-0 जीता
  • 2022 भारत 2-0 से आगे
Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 8 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 8 नवंबर 2026 (रविवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवार

Munger Deepotsav 2026: 11,11,111 दीपों के बीच CM सम्राट चौधरी का...

Munger Deepotsav 2026, मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले के बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर में दीपावली की पूर्व संध्या पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: अंधेरे से उजाले की ओर बढ़ने का...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर बिहार सहित देशभर के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।...