औरंगाबाद : दाउदनगर प्रखंड के महेंद्रचक गांव में रविवार की सुबह साइकिल चला रहे एक किशोर की नहर में डूबकर मौत हो गई। जबकि उसके एक साथी की हालत गंभीर बनी हुई है। बता दें कि किशोर अपने एक साथी को बैठाकर गांव में साइकिल चला रहा था। इसी दौरान सामने से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर के चपेट में आने से खुद को बचाने के लिए उसने साइकिल को बगल से ग़ुजर रहे नहर में कुदा दिया। साइकिल समेत नहर में कूद जाने से किशोर की डूबकर मौत हो गई। स्थानीय लोग उसके साथी को किसी तरह बचा लेने में कामयाब हो गये। दूसरे किशोर का इलाज के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल भेजा गया। दाउदनगर पुलिस ने किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया है।

Advertisment
नहर में डूबकर किशोर की मौत, एक की हालत गंभीर
आमना खातून: फूस के छप्पर से 20 लाख के लहठी बिजनेस...
फूस के छप्पर से 20 लाख के बिजनेस तक: बिहार की आमना खातून की कामयाबी की वो कहानी, जो हर महिला को हौसला देगी
कहते...
Bihar Government: राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम में 181 फरियादियों की सुनवाई,...
पटना में राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम में 181 आवेदकों की समस्याओं का निष्पादन किया गया। CM सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के...
Bihar Government: प्रेम की धुन से प्रतिरोध की आवाज तक, ‘मौसिकी’...
डॉ. अमित रंजन के काव्य संग्रह ‘मौसिकी : अहसासों का आसमान’ में प्रेम, पीड़ा, स्त्री अस्मिता, सामाजिक सरोकार और प्रतिरोध की संवेदना दिखाई देती...

















