नहर में डूबने से किशोर की मौत

औरंगाबाद : औरंगाबाद के गोह में शनिवार की दोपहर नहर में डूबने से एक 10 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। घटना गोह थाना क्षेत्र के डिहुरी गांव की है। मृतक की पहचान स्वर्गीय रामप्रवेश ठाकुर के 10 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार के रूप में की गई है। घटना के संबंध में ग्रामीण रविंद्र कुमार ने बताया कि राजेश कुमार लगभग शनिवार की दोपहर 12:00 बजे अपने घर से बाहर खेलने के लिए निकला।

किशोर की मौत –

कुछ समय बाद गांव के जब उसके परिजन खोजबीन करने लगे तो पता चला कि वह शौच करने के बाद नहर की ओर गया था। करीब शनिवार की अपराह्न 3:30 के आसपास में उसका शव ग्रामीणों द्वारा नहर से निकाला गया। इसके बाद परिवार में कोहराम सी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही गोह थाना के एसआई सरोज कुमार अपने दलबल के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़े : कारगिल विजय दिवस के अवसर पर Aurangabad में शहीद शिव शंकर गुप्ता को दी श्रद्धांजलि

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Sonbarsha Raj Fire Incident: सहरसा के मनौरी गांव में गैस सिलेंडर...

Sonbarsha Raj Fire Incident: सोनवर्षाराज नगर पंचायत के मनौरी गांव में रविवार की शाम गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण आग लगने से तीन परिवारों...

Kolkata Durga Puja Accident: कोलकाता हादसे में मुजफ्फरपुर के पिता-पुत्र की...

Kolkata Durga Puja Accident, मुजफ्फरपुर: दुर्गा पूजा के उत्सवी माहौल के बीच पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक दुखद घटना सामने आई है। चोरबागान...

Pappu Yadav Controversial Statement: छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने...

Pappu Yadav Controversial Statement, मधेपुरा: पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने बेटियों की सुरक्षा को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिस पर विवाद खड़ा...