Advertisment

थावे भवानी मंदिर में निशा पूजा में शामिल हुए तेजप्रताप

गोपालगंजः राजद नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव सुप्रसिद्ध थावे भवानी मंदिर में अष्ठमी की अर्ध रात्रि निशा पूजा में शामिल हुए. इस दौरान समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी, हर कोई तेजप्रताप के साथ एक सेल्फी लेना चाहता था.

vlcsnap 2021 10 14 13h01m40s680 22Scope News

तेजप्रताप सिवान में पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के पुत्र ओसामा के शादी समारोह में शामिल होकर गोपालगंज पहुंचे थे. गोपालगंज पहुंचे ही तेजप्रताप माँ थावे भवानी में शारदीय नवतरात्र के अष्ठमी तिथि की निशा पूजा में मौजूद हुए.

हालांकि, मां का गर्भगृह में सिर्फ प्रधान पुजारी ही पूजा करते है, इस दौरान गर्भगृह में किसी को जाने की इजाजत नहीं होती.  यही कारण है कि तेज प्रताप यादव गर्भगृह के मुख्य द्वार पर ही खड़े रहें. पूजा की समाप्ति के बाद पंडितों ने उन्हें विधि विधान से मां थावे भवानी का पूजन और दर्शन करवाया.

मौके पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि मैं शुरु से ही माँ और कृष्ण का भक्त रहा हूं. सिवान में एक शादी समारोह में आया था. यहां आकर माँ का दर्शन ना करुं, ये कैसे हो सकता है? वैसे भी गोपालगंज मेरा पैतृक जिला है.

रिपोर्ट-आशुतोष तिवारी

राजद में जाएंगे मांझी, सहनी और कुशवाहा… तेजप्रताप का बड़ा बयान

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा में बड़े सुधार, 211...

Bihar Higher Education, पटना: बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों और नई पहलों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का समापन, जिला योजना...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में सतत और समावेशी विकास को गति देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का शुक्रवार...

Bihar Cooperative Policy 2026: पर्यटन, डेयरी और हरित ऊर्जा पर फोकस,...

Bihar Cooperative Policy 2026: बिहार राज्य सहकारिता नीति, 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सहकारिता विभाग की ओर से क्षेत्रीय पदाधिकारियों के लिए प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला...