राम-भरत मिलाप कार्यक्रम में छपरा पहुंचे तेजप्रताप

छपरा : छपरा में रविवार की देर शाम बिहार सरकार के मंत्री तेजप्रताप यादव राम भरत मिलाप कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। जहां से कार्यक्रम खत्म होने के बाद वे कार्यकर्ता के घर भोजन करने गए थे। इस दौरान उन्होंने चुनाव को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। वहीं, दूसरी तरफ कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बांसुरी बजाकर लोगों का मनोरंजन भी किया। बांसुरी की धुन सुनकर लोग काफी रोमांचित हुए। सभी दर्शक तेजप्रताप यादव के संबोधन और बांसुरी को पसंद कर रहे थे।

छपरा लोकसभा क्षेत्र राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का कर्मभूमि क्षेत्र रहा है। लालू यादव यहां से चार बार सांसद रहे है। साथ ही केंद्र सरकार में रेलमंत्री भी रहे थे। लालू यादव के लिए छपरा और आसपास का क्षेत्र गढ़ माना जाता है। लेकिन लालू यादव के जेल जाने के बाद लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है। 2014 में राबड़ी देवी चुनाव हार गई। 2019 में लालू यादव ने समधी चंद्रिका राय पर विश्वास जताया लेकिन उन्हें भी हार का सामना करना पड़ा। अब 2024 के चुनाव में राजद की तरफ से उम्मीदवारी को लेकर उहापोह की स्थिति बनी हुई है।

लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और वन एवं पर्यावरण मंत्री तेजप्रताप यादव अपने पिता की कर्मभूमि सारण लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि है कि हमलोगों का लक्ष्य है 24 और 25 में अपने झंडे को बुलंद करना है। जिसके लिए हमलोग लगे हुए हैं। हम तो अभी मंत्री हैं और समय आएगा तो जरूर फाइट किया जाएगा। लोगों की डिमांड होगी तो उतरा जाएगा। पब्लिक की डिमांड पर अच्छे-अच्छे नेता उभर के आते हैं।

आफताब आलम की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

कैथमा सीहमा बांध पर सर कटा मिला शव, क्षेत्र में मची...

बेगूसराय : बेगूसराय जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कैथमा-सीहमा स्थित बांध पर शनिवार को एक अज्ञात सिर कटा शव मिलने से इलाके में...

Chhatabad Land Subsidence: छाताबाद पहुंचे मेयर संजीव सिंह, भू-धसान प्रभावितों की...

Chhatabad Land Subsidence: कतरास के छाताबाद इलाके में 7 जुलाई को ज़मीन धंसने की घटना के बाद प्रभावित परिवारों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।...

Jamshedpur Truck Accident: जमशेदपुर में बड़ा सड़क हादसा टला! ट्रक चालक...

Jamshedpur Truck Accident: शुक्रवार को टाटानगर के खासमहल इलाके में एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। तेज़ रफ़्तार ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह...