जल्दी ही तेज प्रताप पार्टी में करेंगे वापसी, अनुष्का मामले में भी तोड़ी चुप्पी और कहा…

पटना: पिछले महीने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर अपने और अनुष्का यादव नाम की एक युवती के साथ प्रेम संबंध का खुलासा किया था। सोशल मीडिया पर इस खुलासे के बाद बिहार की राजनीति में काफी खलबली मची थी और तेज प्रताप को उनके पिता लालू यादव ने पार्टी और परिवार से बाहर कर दिया। अब इस मामले में करीब एक महीने बाद तेज प्रताप यादव ने चुप्पी तोड़ी और कहा कि हां वह पोस्ट मैंने डाला था। प्रेम सब करते हैं, मैंने भी किया इसमें गलत क्या है।

वहीं पार्टी और परिवार से बाहर निकाले जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी और परिवार से निकाल सकते हैं लेकिन जनता के दिल से उन्हें कोई नहीं निकाल सकता है। दरअसल तेज प्रताप यादव एक न्यूज़ चैनल के साथ बातचीत करते हुए अपने और अनुष्का यादव के बीच प्रेम संबंध को स्वीकार किया और कहा कि उन्होंने प्रेम किया है और इसमें कुछ भी गलत नहीं है। तेज प्रताप यादव ने स्वीकार किया कि वह पोस्ट उन्होंने खुद ही पोस्ट किया था हालांकि डिलीट किये जाने और बाद में अकाउंट हैक होने के पोस्ट पर उन्होने कुछ भी जवाब नहीं दिया।

यह भी पढ़ें – ताजमहल के प्रतिबंधित क्षेत्र में युवकों ने की घुसने की कोशिश, रोके जाने पर फायरिंग करते हुए…

तेज प्रताप यादव ने कहा कि प्रेम सब करते हैं और उन्होंने भी किया इसमें कुछ भी गलत नहीं है। अगर प्यार की क़ुरबानी उन्हें चुकानी पड़ रही है तो भी कोई दिक्कत नहीं है। उन्हें पार्टी और परिवार से बाहर किया जा सकता है लेकिन लोगों के दिल से नहीं। तेज प्रताप यादव ने आगामी चुनाव के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि जनता उन्हें प्यार करती है और वह जनता के दिलों में हैं वहां से उन्हें कोई नहीं निकाल सकता है।

जनता तय करेगी कि उनके साथ क्या करना है। तेज प्रताप यादव ने दावा करते हुए कहा कि जिन्होंने उन्हें पार्टी और परिवार से बाहर किया है वह उनके पिता हैं। अभी कुछ समय के लिए वह नाराज हैं लेकिन एक दिन मान जायेंगे और वह बदले हुए अंदाज के साथ पार्टी में एक बार फिर वापसी करेंगे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  मिथिला से अमेरिका तक पहुंचाया ‘मखाना’, अनोखी शुरुआत ने बना दिया ग्लोबल ब्रांड

Goal 6 22Scope News

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...