फिर से विवादों में तेजप्रताप, युवा राजद महानगर अध्यक्ष ने लगाया मारपीट का आरोप

रामराज यादव ने दिया इस्तीफा

पटना : फिर से विवादों में तेजप्रताप, युवा राजद महानगर अध्यक्ष ने लगाया मारपीट का आरोप- राजद

विधायक और पार्टी प्रमुख लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव एक बार फिर विवादों में हैं.

जानकारी के अनुसार राबड़ी आवास पर आयोजित इफ्तार के दिन

उनके ऊपर कई लोगों के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है.

राजद के प्रदेश कार्यालय में इस्तीफा देने पहुंचे युवा राजद महानगर अध्यक्ष रामराज यादव ने

लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पर गंभीर आरोप लगाए.

उन्होंने कहा है कि तेज प्रताप यादव ने 10 सर्कुलर रोड पर इफ्तार पार्टी में मुझे बहुत मारा. जब उनसे पूछा गया कि उनकी क्या गलती थी तो, उन्होंने कहा कि तुम राजद में हो यह तुम्हारी गलती है. तुम वहां से छोड़कर छात्र जनशक्ति परिषद चले जाओ.

तेजप्रताप नहीं चाहते तेजस्वी राजनीति करें

अब इतना ही नहीं रामराज यादव ने यह भी कहा कि तेज प्रताप यादव नहीं चाहते कि तेजस्वी यादव राजनीति करें. लालू प्रसाद यादव को भी कई बातें तेज प्रताप यादव द्वारा सुनाई गई. इतना ही नहीं जगदानंद सिंह को भी कई अपशब्द तेज प्रताप यादव द्वारा कहा गया है. साथ ही धमकी दी गई की गुंडों से गोली मरवा देंगे. इसके बाद रामराज यादव आज प्रदेश कार्यालय पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को इस्तीफा देने पहुंचे हैं उन्होंने यह भी कहा है कि सरकार से गुहार लगा रहा हूं कि मुझे सुरक्षा मुहैया कराई जाए, मेरे जान पर खतरा है

 

रिपोर्ट: शक्ति

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...