तेजस्वी ने GMCH अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, कहा- 20 सालों की सरकार की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था देखिये

पूर्णिया : बिहार में विपक्ष के नेता व पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव कल यानी 13 सितंबर की देर रात्रि गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH) पूर्णिया का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स के जरिए वीडियो में 20 सालों की एनडीए सरकार की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की एक छोटी सी बानगी को दिखाया। तेजस्वी ने कहा कि यह बदहाली किसी जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नहीं बल्कि तथाकथित मेडिकल कॉलेज की है। इसका आंखों देखा हाल जानिए और इस जुमलेबाज निकम्मी सरकार के अमंगलकारी स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे को लानत भेजिए।

Goal 7 22Scope News

तेजस्वी ने कहा- GMCH में 80 फीसदी चिकित्सकों के पद रिक्त हैं

तेजस्वी ने कहा कि यह मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल है लेकिन यहां आईसीयू नहीं है। ट्रॉमा सेंटर चालू नहीं है। कार्डियोलॉजी यानि हृदय रोग विभाग ही नहीं है। एक बेड पर तीन-तीन मरीज लेटा रखे है। 15-20 दिन में भी मरीजों की बेडशीट नहीं बदली जाती। हड्डी रोग से संबंधित और विकलांग शल्य चिकित्सा से संबंधित मरीजों के लिए शौचालय दो फीट ऊंचा है। साफ-सफाई बिल्कुल भी नहीं है। जीएमसीएच मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल है लेकिन यहां नर्स के स्वीकृत 255 पदों में से केवल 55 नर्स ही कार्यरत है वो भी तीन शिफ्ट में। यानि एक बार में केवल 18 नर्स ही ड्यूटी पर रहती हैं। छुट्टी पर रहेंगी तो उससे भी कम है। जीएमसीएच में 80 फीसदी चिकित्सकों के पद रिक्त हैं।

GMCH 23 विभाग में से अनेक विभाग बंद हैं – तेजस्वी

उन्होंने कहा कि जीएमसीएच में एक भी स्थायी ड्रेसर नहीं है। पूरे कॉलेज और हॉस्पिटल में केवल चार औटी सहायक है। 23 विभाग में से अनेक विभाग बंद हैं। प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसर नाम मात्र है। मेडिकल इंटर्स को छह महीनों से सैलरी नहीं मिली है। सरकारी अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी, स्वास्थ्य उपकरण, स्वास्थ्य सेवा और सुविधा के अभाव में पूर्णिया के निजी अस्पतालों में प्रतिदिन 10 हजार मरीज जाते हैं।

15 सितंबर को प्रधानमंत्री जुमलों की बारिश करने सीमांचल के पूर्णिया आ रहे हैं – तेजस्वी यादव

एनडीए सरकार के भ्रष्ट मंत्री और अधिकारी भ्रष्टाचार में कमीशन खाने के लिए हजारों करोड़ रुपए खर्च कर केवल बिल्डिंग बनाते है लेकिन डॉक्टर्स, स्वास्थ्य कर्मी, लैब टेक्निशियन, ड्रेसर, असिस्टेंट इत्यादि की नियुक्ति नहीं करते। कमीशन के लिए हज़ारों करोड़ के स्वास्थ्य उपकरण खरीदते हैं लेकिन उन्हें चलाने के लिए टेक्निशियन की बहाली नहीं करते। कल यानी 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जुमलों की बारिश करने सीमांचल के पूर्णिया आ रहे हैं। इतने उच्च पद पर विराजमान होने के पश्चात् भी ओछी और छोटी बातें करने से पूर्व उन्हें बिहार की अपनी 20 सालों और केंद्र की 11 वर्षों की डबल इंजन सरकार की बड़ी-बड़ी खामियां नहीं दिखेंगी?

यह भी देखें :

‘प्रधानमंत्री कल पूर्णिया के इस मेडिकल कॉलेज जरूर जाइएगा व 2005 के बाद वाले मुख्यमंत्री को भी अवश्य लेकर जाइएगा’

प्रधानमंत्री मोदी जी बिहार में 20 वर्षों की एनडीए सरकार के भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, गरीबी, एनडीए सरकार की विफलताओं, इलाज के नाम पर गरीबों से लूट, बदहाल शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था तथा डबल इंजन के डबल जंगलराज पर प्रवचन अवश्य देंगे। प्रधानमंत्री कल पूर्णिया के इस मेडिकल कॉलेज जरूर जाइएगा और 2005 के बाद वाले मुख्यमंत्री को भी अवश्य लेकर जाइएगा, नहीं तो वो कहेंगे कि 2005 से पहले कुछ था जी?

यह भी पढ़े : तेजस्वी का सरकार पर बड़ा हमला, अपराधियों-भ्रष्टाचारियों संग काम करने का लगाया आरोप

NMACC Cultural Centre: NMACC के 3 साल पूरे: 10,500 कलाकारों से...

NMACC Cultural Centre: भारतीय कला, संस्कृति और दुनिया की चर्चित प्रस्तुतियों को एक मंच पर लाने की दिशा में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: सामान्य चावल से कम उत्पादन, फिर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: हिमालय की तराई वाले क्षेत्रों में प्रसिद्ध दुर्लभ काला नमक राइस अब बिहार के गया जिले की धरती पर...

Bokaro Hostel Knife Attack: बोकारो हॉस्टल में आखिर क्या हुआ? तीन...

Bokaro Hostel Knife Attack: चीराचास थाना क्षेत्र स्थित क्रिएटिव बॉयज हॉस्टल में चोरी के इरादे से पहुंचे तीन अज्ञात युवकों ने हॉस्टल संचालक समेत...