बंगाल से चुनाव प्रचार कर पटना लौटे तेजस्वी, कहा- फिर से ममता दीदी की बनेगी सरकार

पटना : बिहार में विपक्ष के नेता व राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार खत्म कर अभी थोड़ी देर पहले कोलकाता से पटना पहुंचे हैं। उन्होंने एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए बड़ा बयान दिया है। तेजस्वी ने कहा कि पूरा चुनाव तृणमूल कांग्रेस (TMC) के पक्ष में है। यहां की जनता फिर से ममता दीदी को लाना चाहती है। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि टीएमसी यह चुनाव जीतेगी।

तेजस्वी ने कहा- बिहार के बहुत लोग बंगाल में हैं, बहुत प्यार और सम्मान दिया, दीदी को जिताने का दिया भरोसा

तेजस्वी यादव ने कहा कि आखिरी चरण का मतदान आज यानी 29 अप्रैल को है। बिहार के लोग बहुत संख्या में वहां बसे हुए हैं। उन्होंने बहुत प्यार दिया है, बहुत मान-सम्मान दिया है। भरोसा दिया है कि वह दीदी को जीताएंगे। तेजस्वी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा ति चुनाव के मामले में इतना कहेंगे बीजेपी की हार और देश की जीत है। दिल्ली में जो घटना हुई है बहुत निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। जो भी लोग सत्ता में है उन लोगों को जवाब देना चाहिए। सब लोग चुप बैठे हुए हैं। मुंह नहीं खुल रहा है। कुछ ऐसे मंत्रियों का मुंह खुल रहा है जिनके लिए हमारे पास शब्द नहीं है।

Tejashwi Yadav 2 2 22Scope News

हम जानते हैं कि BJP के लोग बेशर्म हैं – तेजस्वी यादव

विपक्ष के नेता ने कहा कि हम जानते हैं कि बीजेपी के लोग बेशर्म लोग हैं। बिहार का चुनाव था तो मछली भात खाए थे और बंगाल का चुनाव है तो मछली और मटन खा रहा हैं। तेजस्वी ने कहा कि भाजपा के लोग ढोंगी लोग हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि बंगाल को ममता दीदी ने बर्बाद कर दिया। तेजस्वी यादव ने कहा कि मोदी के रहते देश बर्बाद हो गया। उन्होंने कहा कि हम एक सवाल नरेंद्र मोदी से पूछना चाहते हैं कि 11 साल से प्रधानमंत्री हैं बंगाल के लिए एक काम किए हैं जो बता दीजिए। बंगाली भाई के लिए एक काम जो आपने किया है। सिर्फ टीएमसी को गाली देने का काम किया है।

Tejashwi Yadav 1 1 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : सम्राट पर तेजस्वी की तंज, कहा- ‘लालू की पाठशाला से निकले, अब…’

Jamshedpur Marine Drive Accident: हादसे के बाद सड़क किनारे पार्किंग पर...

Jamshedpur Marine Drive Accident, जमशेदपुर: सोनारी मरीन ड्राइव के दोमुहानी इलाके में हुए सड़क हादसे के बाद झारखंड सरकार ने सड़क किनारे वाहनों की...

Karam Mahotsav Jamshedpur: गोपाल मैदान में सजा करम का रंग, प्रकृति...

Karam Mahotsav Jamshedpur: बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में रविवार को विशाल करम महोत्सव का आयोजन किया गया। कुड़मी सेना राष्ट्रीय कमिटी की ओर से आयोजित...

Bihar Saras Mela: 7 दिनों में ढाई करोड़ का कारोबार, रीता...

Bihar Saras Mela, पटना: बिहार सरस मेला अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है, लेकिन मेले में खरीदारी का उत्साह कम होने के...