बंगाल की घटना पर बीजेपी कर रही है गुंडागर्दी – तेजस्वी

पटना : बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने पश्चिम बंगाल के सीएम ममता बनर्जी के बयान पर बयान दिया है। सीएम ममता बनर्जी ने अपने बयान में कहा था अगर बंगाल जला तो पूरा देश जलेगा। मैं क्यों इस्तीफा दूं। इस्तीफा मांगना है तो पीएम नरेंद्र मोदी से मांगें। इस बयान पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि अब देखिए जिस हिसाब से हम लोगों ने भी देखा पूरे बंगाल में बीजेपी जो है गुंडागर्दी कर रही है। बीजेपी के लोग बाजारों के समाने छीना झपट सब कर रही है। बंगाल में शांति का माहौल है उसको भाजपा के लोग भंग करना चाहते हैं।

तेजस्वी यादव ने कहा कि यह लोग लगातार उकसाने का काम कर रहे हैं। कहीं के लोग हो या और किसी राज्य के हो इन लोगों के झांसे में आने वाले नहीं है। जहां तक बात है कि रेप की घटनाएं उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा है। बिहार में लगातार रेप हो रहा है। उस पर लोग क्यों चुप्पी साधे हुए हैं। हर जगह इस तरह का माहौल जो है बीजेपी के चलते है। ये लोग पैनिक क्रिएट करना चाहते हैं जो पूरे असफल रहे हैं।

बिहार के डीजीपी आरएस भट्टी के सीएआईएसएफ के डीजी बनने पर तेजस्वी ने कहा कि कोई यहां रहना नहीं चाहता अच्छे से अच्छे अधिकारी यहां रहना नहीं चाहते हैं। अभी उनका कार्यकाल बाकी था। बल्कि स्टेट का डीजीपी कई गुना सीआईएसएफ के डीजी से ताकतवर होता है। किसी को अगर बाई चॉइस डीजीपी बनना है तो वो प्रेफर करता है कि स्टेट का डीजीपी बने। पहले भी वह केंद्र में थे तो उन्हें यहां काम करना था। लॉ एंड ऑर्डर को देखना था। पूरे बिहार में जो आईएएस है उन्हें दबाकर रखना चहाते हैं, कुछ लोग यहां आईपीएस लोगों को दबाकर रखना चाहते हैं।

यह भी देखें :

तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतिश कुमार के राज में पूरी तरीके से ट्रांसफर पोस्टिंग जो होती है, आईएएस और आईपीएस की होती है और नीलाम किया जाता है। जो सबसे अधिक नीलामी में भागीदार होगा उसी को अच्छी पोस्टिंग होगी। नीतीश कुमार के राज्य में मिलेगा। पूरी तरीके से खुला नीलामी होता है। यह सब जानते हैं। इसलिए जो अच्छा अधिकारी हैं रहना नहीं चाहते हैं।
यहां माहौल ऐसा बना दिया गया है जो फेयर काम करता है उस पर दबाव डाला जाता है। यह सारी चीज हैं जिससे कोई अधिकारी यहां रहना नहीं चाहता है।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दो दिवसीय दौरे पर तेजस्वी यादव ने कहा कि आना चाहिए सब कोई को आना चाहिए। बिहार उनके लिए हमेशा चैलेंजिंग रहा है। उन लोगों को बिहार तो आना ही चाहिए। अपने बल पर सरकार नहीं बना पाए। हालांकि इस बार लोकसभा में उन लोगों का टॉय-टॉय फीस हो गया। बीजेपी वाले लोग 400 पार कर रहे थे।  क्या स्थिति हुई सब कोई देख लिया। अभी भी तो पिछलगु बने हुए हैं।

यह भी पढ़े : आरक्षण को लेकर धरने पर बैठेंगे राजद के नेता, पटना में तेजस्वी

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Thailand Delegation Bihar Tourism: थाईलैंड का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा बिहार,...

Thailand Delegation Bihar Tourism, पटना: बिहार पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित फैम टूर ‘लोटस ट्रायंगल—ट्रैवल टू लैंड ऑफ एनलाइटनमेंट’ के तहत थाईलैंड से...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh: पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह,...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh, पटना: राजधानी पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

Samrat Chaudhary Developed Bihar: लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने...

Samrat Chaudhary Developed Bihar, पटना: सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में रविवार को “विकसित बिहार: नींव से निर्माण तक” महामंथन सह लव-कुश...