तेजस्वी ने कहा- सहनी के पिता की हत्या की दुखद खबर सुनकर स्तब्ध व मर्माहत हूं

पटना : बिहार में विपक्ष के नेता व पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी ने वीआईपी पार्टी के संरक्षक एवं बड़े भाई मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की अपराधियों द्वारा निर्मम हत्या की दुःखद खबर सुन स्तब्ध एवं मर्माहत हूं। तेजस्वी ने कहा कि शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि इस दुख की घड़ी में परिजनों को दुःख सहने की शक्ति एवं दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।

विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रदेश में आतंकराज स्थापित हो चुका है। निरंतर कह रहा हूं कि बिहार की डबल इंजन पावर्ड सरकार में सत्ता संपोषित, सत्ता संरक्षित और सत्ता प्रायोजित सरकारी अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ चुका है कि वो जब चाहे, जहां चाहे, जैसे चाहे, कैसे भी, किसी की भी हत्या कर सकते है। एनडीए सरकार सच्चाई स्वीकारने की बजाय वहीं घिसा-पीटा डायलॉग दोहरती रहती है कि सुशासन का राज है। जबकि प्रतिदिन सैकड़ों लोग आपराधिक घटनाओं में अकाल मौत मारे जा रहे है। हम तो क्राइम बुलेटिन भी जारी करते है लेकिन अहंकारी सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता। टायर्ड नेता और रिटायर्ड अधिकारी प्रदेश की विधि-व्यवस्था सम्भालेंगे तो यही हश्र होगा।

यह भी पढ़े : जीतन सहनी हत्याकांड में आया नया मोड़, क्राइम सीन पर मिला 3 खाली गिलास

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Patna Food Safety Raid: आकाश स्वीट्स से 2,060 किलो मिठाई जब्त,...

Patna Food Safety Raid: त्योहारों के दौरान लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिहार सरकार के खाद्य संरक्षा...

PMCH Patna Triage Facility: PMCH में 47 बेड की ट्रायज सुविधा...

PMCH Patna Triage Facility: बिहार के प्रमुख सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में इमरजेंसी सेवाओं के विस्तार की तैयारी की गई...

India New Zealand Rugby Series Rajgir: राजगीर में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी...

India New Zealand Rugby Series Rajgir: बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मंगलवार को भारत और न्यूजीलैंड की अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ।...