Tejashwi बताएं राज्य की दुर्गति कब थी, मंत्री जयंत राज ने…

बांका: बिहार में इसी वर्ष के अंत तक विधानसभा चुनाव होना है और विधानसभा चुनाव की तैयारी अभी से जोरशोर से चल रहा है। चुनाव को लेकर एक तरफ एनडीए के सभी प्रदेश अध्यक्ष संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन में जिलों की यात्रा कर रहे हैं तो दूसरी तरफ बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी जिलों में घूम कर कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं। इस दौरान तेजस्वी यादव न सिर्फ एनडीए की सरकार पर हमलावर हैं बल्कि वे महागठबंधन की सरकार बनाने के लिए कई घोषणाएं भी कर रहे हैं।

बांका में भवन निर्माण मंत्री जयंत राज ने विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जम कर हमला किया। दरअसल भवन निर्माण मंत्री जयंत राज क्षेत्र भ्रमण के लिए बांका के अमरपुर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएँ सुनी और उसके निराकरण का भी आश्वासन दिया। अमरपुर में पत्रकारों से बात करते हुए मंत्री जयंत राज तेजस्वी यादव पर जम कर बरसे।

उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा को दुर्गति यात्रा बताते हैं लेकिन यह किसी से छुपा नहीं है कि किसके शासनकाल में राज्य की दुर्गति थी यह किसी से छुपी नहीं है। आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासनकाल में हर जिला, हर गांव में विकास हुआ। प्रगति यात्रा के दौरान सीएम जिस जिला में जा रहे हैं वहां करोड़ों की सौगात दे रहे हैं। आज ऐसा कोई भी जिला नहीं है जहां विकास नहीं हुआ। राज्य में हर जगह सड़क, स्कूल, हॉस्पिटल, कॉलेज बन रहा है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    ACAD 2025 का दिल्ली पब्लिक स्कूल पटना में शुभारंभ, देशभर के स्कूली बच्चों ने किया रजिस्टर

बांका से दीपक कुमार की रिपोर्ट

Tejashwi Tejashwi Tejashwi

Tejashwi

Highlights

Chapapur Colliery Protest: चापापुर कोलयरी में सुरक्षा व्यवस्था पर बवाल, जिप...

Chapapur Colliery Protest: धनबाद जिले के निरसा में स्थित चापापुर आउटसोर्सिंग कोलियरी में खराब इंफ्रास्ट्रक्चर और सुरक्षा के अपर्याप्त इंतजामों को लेकर जिला परिषद सदस्य...

Pappu Khan Arrest: मोतिहारी में STF की बड़ी कार्रवाई, केसरिया प्रमुख...

Pappu Khan Arrest: पूर्वी चंपारण जिले में एक अहम ऑपरेशन के तहत, स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने केसरिया ब्लॉक प्रमुख के पति नाज़ अहमद...

Chirkunda BJP Worker Meeting: चिरकुंडा में भाजपा का मेगा मिलन समारोह,...

Chirkunda BJP Worker Meeting: निरसा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चिरकुंडा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा एक 'कार्यकर्ता मिलन समारोह' आयोजित किया गया। इस...