Advertisement
Advertisement

Jharkhand की राह पर तेजस्वी, महिलाओं के लिए किया बड़ा एलान

Jharkhand

दरभंगा: दरभंगा में पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने एक प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता में तेजस्वी ने एक बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि हम राज्य की हर महिला को सक्षम बनाना चाहते हैं। 2025 में अगर हमारी सरकार बनेगी तो हम राज्य की महिलाओं को 2500 रूपये प्रति माह देंगे। उन्होंने कहा कि हम ‘माई बहिन मान योजना’ के तहत हरेक महिलाओं को 2500 रुपया देंगे। उन्होंने कहा कि हम नए बिहार के साथ ‘समृद्ध महिला, सुखी परिवार’ का सपना सच करेंगे। बिहार के नवनिर्माण की नींव महिलाओं की समृद्धि के बिना अधूरी है।

तेजस्वी ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा मानना है कि जब महिलाओं को नकद हस्तांतरण मिलता है तो वे अपने परिवार की भलाई में अधिक पैसा निवेश करती हैं, जैसे पूरे परिवार के लिए पौष्टिक भोजन, स्वास्थ्य सेवा, और बच्चों की शिक्षा। महिलाओं को सीधे लक्षित करके, हमारा ये कार्यक्रम घरेलू और सामुदायिक विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार करता है। इन नकद हस्तांतरणों का गुणक प्रभाव महत्वपूर्ण है। महिलाओं की बेहतर आर्थिक स्थिति पूरे परिवार और समुदाय के लिए लाभदायक हैं।

 हमारी सरकार द्वारा जो महिलाओं को जो राशि दी जायेगी वह महिलाओं को छोटे व्यवसाय शुरू करने या कौशल प्रशिक्षण में निवेश करने में सक्षम बनाएगा तथा दीर्घकालिक आर्थिक अवसरों को बढ़ावा देगी। इसके अतिरिक्त, नकद हस्तांतरण कार्यक्रमों को वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण जैसे पूरक समर्थन के साथ डिज़ाइन किया जाएगा, जिससे महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण और दीर्घकालिक आर्थिक स्वतंत्रता को और बढ़ावा मिलेगा। महंगाई के इस दौर में जो बहने अपने मन का खा नहीं पाती, अपने मन का ख़रीद नहीं पाई।

आज उन माँ-बहिनों के लिए समर्पित योजना की हम घोषणा करते हैं। ये तेजस्वी का वादा है कि सरकार बनने के एक महीने के भीतर हम इस योजना को अमली जामा पहना कर बिहार की हर माता हर बहन को स्वांलबी, सुखी, समृद्ध, सम्पन्न, स्वस्थ और उनके जीवन को सुगम बनाने का कार्य करेंगे। यह कार्यक्रम हमारी सरकार का गरीबी कम करने, लैंगिक समानता को बढ़ावा देने एवं हाशिए पर रहे नागरिकों की सामाजिक और आर्थिक क्षमता में निवेश करने की दिशा में एक सीधा और प्रभावशाली कदम होगा।

आपका हर दुःख मेरे ज़िम्मे, बिहार की नई सरकार हमारी माता बहनों की सरकार होगी। क्यूँकि घर की महिला अगर सुखी समृद्ध होगी तो घर तरक़्क़ी करेगा, हर घर तरक़्क़ी करेगा तो पूरा गाँव तरक्की करेगा, पूरा गाँव तरक्की करेगा तो बिहार तरक्की करेगा। मेरा हर संकल्प मैंने साकार किया है, हर कसम निभाई है, हर वचन पूरा किया है। मेरे 17 महीने के कार्यकाल में मैंने हर वो अपना वादा पूरा किया है जो मैंने अपनी जनता जनार्दन से किया था।

https://www.youtube.com/@22scopebihar

यह भी पढ़ें-   IPL की तर्ज पर बिहार में बीसीए कराएगा बिहार रूरल लीग, छिपी प्रतिभा को निखारा जायेगा

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

Jharkhand Jharkhand Jharkhand Jharkhand Jharkhand Jharkhand

Jharkhand

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 8 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 8 नवंबर 2026 (रविवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवार

Munger Deepotsav 2026: 11,11,111 दीपों के बीच CM सम्राट चौधरी का...

Munger Deepotsav 2026, मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले के बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर में दीपावली की पूर्व संध्या पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: अंधेरे से उजाले की ओर बढ़ने का...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर बिहार सहित देशभर के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।...