IPL की तर्ज पर बिहार में बीसीए कराएगा बिहार रूरल लीग, छिपी प्रतिभा को निखारा जायेगा

मंजेश कुमार

पटना: बिहार में खेल को राज्य सरकार लगातार बढ़ावा दे रही है। इसी के मद्देनजर बिहार अंतरराष्ट्रीय स्तर का खेल स्टेडियम बनाया जा रहा है। अब इसमें बीसीसीआई भी सहयोग करने लगी है। बीसीसीआई राजधानी पटना में स्थित मोइनउल हक स्टेडियम का पुनर्निर्माण करवा रहा है तो दूसरी तरफ अब बीसीए बिहार में आईपीएल की तर्ज पर बिहार रूरल लीग कराएगा।

बिहार रूरल लीग में राज्य के करीब दस हजार खिलाड़ियों को मौका दिया जायेगा। इस मामले में बीसीए के अध्यक्ष राकेश तिवारी ने प्रेस वार्ता कर बताया कि राज्य के सभी जिलों के वैसे प्रतिभावान खिलाड़ी जिन्हें अब तक किसी मान्यता प्राप्त लीग में खेलने का मौका नहीं मिल पाया है उनके लिए बिहार रूरल लीग का आयोजन किया जा रहा है ताकि गांवों में छिपी प्रतिभा को ब्लाक, पंचायत, स्कूल, कॉलेज से निकाल कर निखारा जाये और उन्हें खेल के मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।

इस लीग में 13 वर्ष से अधिक और 23 वर्ष तक के खिलाड़ी को मौका दिया जायेगा। इस दौरान बिहार रुरल लीग के चेयरमैंन सरफराज हुसैन ने बताया कि हमारी प्राथमिकता होगी कि प्रतिभा को बाहर निकाला जाये। पंचायत स्तर से प्रतिभा को निकाल पर ब्लाक स्तर पर लाया जायेगा। इसके बाद फिर जिला का क्रिकेट इकाई संघ टैलेंट हंट के माध्यम से खिलाड़ियों का चयन करेगा। जल्द ही इसकी सोचना जारी करते हुए मैच के आयोजन की जानकारी दी जाएगी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar

यह भी पढ़ें-   105 दिनों में ही DGP पद से हटाये गए आलोक राज, UPSC ने भेजा आईपीएस विनय कुमार का नाम

IPL IPL IPL

IPL

Rohini Acharya Unity Formula: रोहिणी आचार्य का तेजस्वी यादव और प्रशांत...

Rohini Acharya Unity Formula, पटना: बिहार की राजनीति में विपक्षी दलों के बीच एकजुटता को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है। राष्ट्रीय जनता...

Bihar IAS Transfer 2026: बिहार में 4 IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों...

Bihar IAS Transfer 2026, पटना: बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए चार IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। सामान्य...

Giridih Badminton Championship 2026: गिरिडीह में राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का...

Giridih Badminton Championship 2026: गिरिडीह इंडोर स्टेडियम में गुरुवार को Yonex-Sunrise झारखंड स्टेट सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप सह सेलेक्शन ट्रायल-2026 का शुभारंभ हुआ। गांडेय विधायक...