TEJASHWI आज करेंगे ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार, पांच लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं से करेंगे अपील

पटना: लोकसभा चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन है। लोकसभा चुनाव को लेकर सभी दल अपनी तरफ से पूरी ताकत झोंक कर चुनाव प्रचार कर रही है। इसी कड़ी में बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज ताबड़तोड़ कई जनसभाएं करेंगे। तेजस्वी यादव आज भोजपुर से इंडिया गठबंधन के सीपीआई एमएल प्रत्याशी सुदामा प्रसाद, पटना साहिब के कांग्रेस प्रत्याशी अंशुल अविजित, पाटलिपुत्र से राजद प्रत्याशी और अपनी बड़ी बहन मीसा भारती, जहानाबाद से राजद के सुरेंद्र प्रसाद यादव और नालंदा से सीपीआई एमएल के प्रत्याशी डॉ संदीप सौरभ के पक्ष में मतदान की अपील करेंगे।

तेजस्वी यादव अंतिम चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन आठ लोकसभा क्षेत्रों में से पांच लोकसभा क्षेत्र में ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार करेंगे और लोगों को इंडिया गठबंधन के पक्ष में मतदान की अपील करेंगे। बता दें कि तेजस्वी यादव ने बिहार में सबसे अधिक चुनाव प्रचार किया है और लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद से वे लगातार चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

PATLIPUTRA LOKSABHA: कौन जीतेगा लोगों का भरोसा, रामकृपाल या मीसा

पटना से अभिषेक की रिपोर्ट

TEJASHWI TEJASHWI

TEJASHWI

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...