पटना : बिहार में विपक्ष के नेता व पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव ‘कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम’ फिर से शुरू हो रहा है। अंग प्रदेश के इलाकों से तीसरे चरण की यात्रा का आज यानी चार दिसंबर से आगाज होगा। पहले दिन वह मुंगेर में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। तारापुर, मुंगेर और जमालपुर में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे और आगामी चुनावों को लेकर रणनीति पर मंथन करेंगे।
यात्रा पर कहां-कहां जाएंगे तेजस्वी
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव चार दिसंबर को पहले मुंगेर जाएंगे। उसके अगले दिन यानी पांच दिसंबर को खगड़िया जाएंगे। अलौली, खगड़िया, बेलदौर और परबत्ता में कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। छह दिसंबर को बेगूसराय के चेरिया बरियारपुर, बछवाड़ा, तेघड़ा, मटिहानी, बेगूसराय, बखरी और साहेबपुर कमाल विधानसभा क्षेत्र में संवाद करेंगे। आखिरी दिन सात दिसंबर को लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा, लखीसराय, शेखपुरा और बरबीघा विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं से मिलेंगे।
यह भी देखें :
अगले फेज में कोसी-सीमांचल भी जाएंगे
वहीं, यात्रा के अगले चरण में तेजस्वी यादव कोसी और सीमांचल भी जाएंगे। 15 दिसंबर को सुपौल, 16 दिसंबर को सहरसा, 17 दिसंबर को मधेपुरा, 18 दिसंबर को अररिया, 19 दिसंबर को किशनगंज, 20 दिसंबर को पूर्णिया और 21 दिसंबर को कटिहार में राजद कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। 22 दिसंबर को भागलपुर में वह अपनी यात्रा का समापन करेंगे।
यह भी पढ़े : CM की यात्रा में 200 करोड़ रुपए की जरूरत क्यों? तेजस्वी ने कहा…
महीप राज की रिपोर्ट


















