CM की यात्रा में 200 करोड़ रूपये की जरूरत क्यों? तेजस्वी ने कहा…

पटना: बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव बुधवार से कार्यकर्ता संवाद यात्रा पर निकल रहे हैं। इसके पहले 10 सर्कुलर रोड स्थित अपनी मां राबड़ी देवी के आवास से निकलते ही तेजस्वी यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हमारा कार्यकर्ता संवाद यात्रा पहले से ही चालू थी। झारखंड और बिहार में चार सीटों पर हुए उप चुनाव को देखते हुए बीच में हमने इस यात्रा को रोका था।

कल से मुंगेर प्रमंडल में जितने भी जिले हैं। उन सभी जिलों बारी-बारी से यात्रा के दौरान जाएंगे और कार्यकर्ता सह संवाद दर्शन में पंचायत और ब्लॉक स्तर के कार्यकर्ताओं से हम लोग संवाद करेंगे। पार्टी को निचले स्तर से संगठन को कैसे मजबूत किया जाए, और जो कमियां होगी उन्हें कार्यकर्ताओं से बात करके दूर किया जाएगा।

वही बिहार के मुख्यमंत्री भी 15 दिसंबर से महिला संवाद यात्रा पर निकल रहे हैं इसको लेकर तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि बिल्कुल अच्छी बात है। मुख्यमंत्री को संवाद अपनी जनता मालिकों के बीच करते रहना चाहिए। पटना में जिस तरह से दीवार खड़ा किया गया है उस तरह से दीवार खड़ा नहीं किया जाना चाहिए।‌ इसमें सबसे आश्चर्य की बात यह है कि यदि बिहार के मुख्यमंत्री को अपनी जनता मालिक से संवाद करना है तो इसमें फिर 200 करोड से अधिक खर्च करने की क्या आवश्यकता आ गई। क्या एक मुख्यमंत्री को अपनी जनता से बात करने के लिए ढाई सौ करोड रुपए खर्च करने की आवश्यकता पड़ गई।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  Lawrence Bishnoi नहीं तो कौन…, पप्पू यादव को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

CM CM CM CM

CM

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...