बिहार में क्रिसमस नहीं मनाएंगे तेजस्वी, पत्नी राजश्री संग गए दिल्ली, बोले- दो-तीन दिनों में लौटेंगे

पटना : बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव पत्‍नी राजश्री यादव (रेचल) के साथ गुरुवार को दिल्‍ली रवाना हो गए. समझा जाता है कि वे क्रिसमस मनाने के लिए गए हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिल्‍ली में स्‍वास्‍थ्‍य लाभ ले रहे पिता लालू प्रसाद यादव के बुलाने पर वे पटना से रवाना हुए हैं. पटना एयरपोर्ट पर उन्‍होंने कहा कि दो-तीन दिनों में हमलोग वापस आ जाएंगे. नौ दिसंबर को हुई शादी के बाद पटना आए तेजस्‍वी 10 दिनों तक यहां रहे. बता दें कि शादी के बाद उनकी यह पहली क्रिसमस होगी. पटना एयरपोर्ट से वे 10ः30 बजे दिल्‍ली के लिए रवाना हुए.

दिल्ली में राजश्री यादव से विवाह करने के बाद तेजस्वी यादव पटना आये थे. चर्चा थी कि तेजस्वी यादव इस बार क्रिसमस बिहार में ही मनाएंगे, लेकिन आज जब वो दिल्ली जाने लगे तब इस बात की जानकारी मिली.

जानकारी के अनुसार पत्नी के साथ क्रिसमस मनाने तेजस्वी यादव आज सुबह दिल्ली रवाना हुए हैं. तेजस्वी यादव और राजश्री यादव के दिल्ली जाने की बात पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं के बीच भी थी, यही कारण रहा कि दफ्तर आवास पर पहले ही तेजस्वी यादव से मिलने वाले लोग पटना में राजश्री को क्रिसमस की शुभकामनाएं दे चुके हैं.

बता दें कि शादी के बाद तेजस्‍वी यादव 18 दिसंबर को राजद कार्यालय पहुंचे थे. यहां प्रदेश अध्‍यक्ष जगदानंद सिंह ने उनका भव्‍य स्‍वागत किया था. तब तेजस्‍वी ने राज्‍य सरकार पर जमकर निशाना साधा. इसके बाद भी कई मौके पर उन्‍होंने खासकर सीएम नीतीश कुमार पर जमकर हमले किए. सीएम की समाज सुधार यात्रा पर भी उन्‍होंने तंज कसा. उन्‍होंने कहा कि नीतीश कुमार की पहले अपनी सरकार और अपनी व्‍यवस्‍था सुधारें.

रिपोर्ट : शक्ति

राबड़ी आउट राजश्री इन, क्या राजश्री करेगी राजद में राज?

क्रिसमस और नए साल को लेकर अलर्ट, कई राज्यों ने बढ़ाई सख्ती

 Jharkhand Badminton Association : BARD की 10वीं AGM में बड़ा फैसला,...

BARD की 10वीं AGM में वार्षिक रिपोर्ट और ऑडिटेड लेखा-जोखा पारित हुआ। JBA के दिशा-निर्देश के बाद कार्यकारिणी समिति का चुनाव होगा। Jharkhand Badminton Association...

Ramphal Mandal Stamp Release: रामफल मंडल के सम्मान में भारत सरकार...

Ramphal Mandal Stamp Release: सीतामढ़ी की धरती पर अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष करते हुए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीद रामफल मंडल की स्मृति...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज यादव का 57वां जनता...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने रविवार को अपने आवास पर 57वें जनता दरबार का आयोजन किया। इसमें बरही विधानसभा...