पटना : बिहार में विपक्ष के नेता व पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डबल इंजन की सरकार पर करारा निशाना साधा है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कैबिनेट के द्वारा 2025 से 30 के बीच एक करोड़ लोगों को रोजगार और नौकरी देने के कैबिनेट के प्रस्ताव पर कहा कि यह लोग कुछ भी कर लें, कोई भी घोषणा कर लें कौन देखने और पूछने वाला है। नीतीश कुमार को पब्लिक में आकर बताना चाहिए। उन्होंने कहा कि इन लोगों का जाने का समय आ गया है, विदाई का समय उनके आ गया है। घोषणा करना है कर लें, कोई पूछेगा कि आखिर ये पैसा कहां से आएगा।

राहुल ने बिहार को क्राइम कैपिटल सही कहा है – तेजस्वी यादव
वहीं राहुल गांधी के द्वारा बिहार को क्राइम कैपिटल कहे जाने पर तेजस्वी यादव ने कहा कि बिल्कुल सही कहा है। हर तरफ गोली चल रही है। अपराधी आतंक मचाए हुए हैं लेकिन कोई देखने वाला नहीं है। सब लोग अचेत अवस्था में है।नीतीश कैबिनेट के अगले पांच साल में एक करोड़ लोगों को नौकरी और रोजगार देने की प्रस्ताव पर तेजस्वी यादव ने तंज कसा है। विदाई का समय आ गया है कि इसलिए चुनावी घोषणा कर रहे हैं।
यह भी पढ़े : बिहार में बनी RJD की सरकार तो हम…, तेजस्वी यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा…
रंजीत कुमार की रिपोर्ट
Highlights



















