महिला रोजगार योजना पर तेजस्वी का तंज, कहा- नीतीश CM नहीं, बन गए हैं ‘चीट मिनिस्टर’

पटना : बिहार में नेता प्रतिपक्ष व पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने महिला रोजगार योजना को लेकर सीएम नीतीश कुमार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं चीट मिनिस्टर बन गए हैं। तेजस्वी ने कहा कि सीएम नीतीश हमारी हर घोषणा की कॉपी कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बिहार के लिए क्या किया हिसाब दे। उन्होंने कहा कि बिहार में अब परिवर्तन आएगा।

DIARCH Group 22Scope News

चाचा बोलते थे बिजली मुफ्त नहीं देना चाहिए, हमने कहा कि हम फ्री देंगे तो अब कह रहे हैं हम भी देंगे – तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि चाचा (नीतीश कुमार) बोलते थे बिजली मुफ्त नहीं देना चाहिए। हमने कहा कि हम फ्री देंगे तो अब कह रहे हैं हम भी देंगे। 20 साल क्या कर रहे थे। तेजस्वी हर महीना 2500 रुपए देगा। मंहगाई के हिसाब से उसको बढ़ाने का काम भी करेंगे। उन्होंने कहा कि वो लोग ऐजेंडा चलाते हैं हम भी तो दो बार सरकार में आए हैं नया बिहार बनाना है। हमें तो सबको साथ लेकर चलना है। बिहार में बेरोजगारी सबसे ज्यादा है विकास की बात होनी चाहिए। दिल पर हाथ रखकर बताएं अपराध बढ़ा है या नहीं। दुकान में घुस कर गोली मारा जा रहा है।

यह भी पढ़े : कांग्रेस पार्टी ने कहा- 89 लाख आपत्तियों के बावजूद चुनाव आयोग कहता है कि राजनीतिक दलों की शून्य आपत्तियां दर्ज…

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: सिजुआ में अहले सुबह फटी धरती, देखते...

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: कोयलांचल क्षेत्र में भू-धंसान की घटनाओं ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। धनबाद जिले के बाघमारा...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: रांची में MS Dhoni के फार्म...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के रांची स्थित फार्म हाउस में मंगलवार को...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा मामले में कोर्ट...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी से जुड़े CID थाना कांड संख्या 16/2026 में अदालत ने अपने पूर्व आदेश...