2 दिनों तक और गिरेगा पारा, हल्की बारिश के आसार

रांची: पिछले कुछ दिनों से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. सिर्फ बीते 24 घंटे में तापमान में चार डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गयी है.तापमान में गिरावट से लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है. सुबह-शाम कनकनी के कारण आम लोगों को परेशानी हो रहा है.

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आने वाले दो दिनों तक तापमान में गिरावट दर्ज की जायेगी. इसके बाद आने वाले दस फरवरी से न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जायेगी. जो बादल छाये रहने के कारण होगा.

इसके बाद न्यूनतम तापमान में चार डिग्री तक की वृद्धि की संभावना है.11 से 13 फरवरी तक राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है.

इसमें उत्तर पश्चिमी, उत्तर और निकटवर्ती मध्य भाग शामिल है. इसमें पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, कोडरमा, खूंटी, रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला जिला शामिल है. इस दौरान बारिश के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश के साथ गर्जन की भी संभावना है.

giridih में JMM संगठन विस्तार की तैयारी तेज, 15 दिनों में...

गिरिडीह में झामुमो की संगठनात्मक बैठक में अगले 15 दिनों में पंचायत और शहरी वार्ड स्तर तक संगठन विस्तार का लक्ष्य तय किया गया।...

Anand Mahindra Bihar Museum: बिहार की विरासत ने जीता आनंद महिंद्रा...

Anand Mahindra Bihar Museum, पटना: बिहार की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान मिली है। पटना स्थित बिहार संग्रहालय ने दुनिया...

Bihar Job Fair 2026: बिहार के 9 जिलों में लगेगा रोजगार...

बिहार के 9 जिलों में 2 से 6 नवंबर 2026 तक रोजगार मेला लगेगा। तकनीकी और गैर-तकनीकी योग्यता वाले युवा निजी कंपनियों में नौकरी...