Advertisment

कानून के लम्बे हाथ, प्रेम संबंध बना कर फरार आरोपी 29 साल बाद गिरफ्तार

Patna– उत्तर प्रदेश पुलिस ने बिहार के कटिहार से 29 साल से फरार चल रहे वाहउद्दीन को आजमनगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है. दमदमा गांव निवासी वाहउद्दीन पर उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर जिले में एक महिला से अवैध संबंध बना एक संतान को जन्म देकर फरार होने का आरोप है. पीड़िता की मौत हो चुकी है. लेकिन मामला अभी न्यायालय में प्रक्रियाधीन है. आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस पहले भी कई बार छापेमारी कर चुकी है, लेकिन आरोपी किसी न किसी प्रकार बचता रहा, उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी, अर्से बाद पुलिस को यह सफलता मिली है.

आजमनगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने किया गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि वाहउद्दीन काम की खोज में मिर्जापुर गया था, जहां उसे एक महिला से प्यार हो गया, इस बीच महिला ने एक बच्चे को जन्म भी दिया. जिसके बाद वह फरार हो गया. मामला कोर्ट में गया, इस बीच महिला की मौत हो गयी. लेकिन कानूनी प्रक्रिया चलती है, वाहउद्दीन की खोज होती रही. आखिरकार उत्तर प्रदेश पुलिस ने आज उसे गिरफ्तार कर लिया.इतने लंबे अर्से के बाद प्रेम संबंध में धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तारी के बाद इलाके में यह चर्चा का विषय बना हुआ है. आरोपी के परिजन भी मामले को समझ नहीं पा रहे हैं.

रिपोर्टःशक्ति

JPSC Exam Scam: तीन सदस्यों से पूछताछ करेगी CID, धर्मेंद्र और...

JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में CID तीन सदस्यों से पूछताछ करेगी। धर्मेंद्र कुमार और रक्षक सिंह से पूछताछ में मिले सुरागों के आधार पर...

Jharkhand Ration News: 59 लाख कार्डधारियों को बड़ी राहत, अगस्त में...

झारखंड के 59 लाख राशन कार्डधारियों को अगस्त में ही सितंबर और अक्टूबर का राशन मिलेगा। सरकार ने वितरण की तारीख तय कर दी...

JAC News: जैक के दो अधिकारियों की योग्यता पर सवाल, विभाग...

JAC ने शिक्षा विभाग को बताया कि वित्त पदाधिकारी राजेश कुमार और शैक्षिक पदाधिकारी प्रशांत पांडेय की योग्यता पद के तय मापदंडों के अनुरूप...