युवक के पेट में मारा चाकू, आरोपी गिरफ्तार

रामनगर (पश्चिमी चंपारण) : खबर बगहा पुलिस जिला अंतर्गत रामनगर से है जहां श्याम टी स्टॉल पर चाय पीते एक 30 वर्षीय युवक के पेट में अर्धविक्षिप्त ने चाकू मार दिया। जिससे युवक वहीं गिरकर लहूलुहान होकर तड़पने लगा। मौका पाते ही आरोपी घटनास्थल से भागने में जुट गया। जिसे पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर मौके से गिरफ्तार कर लिया। आनन-फानन में चाकू से जख्मी युवक को स्थानीय लोगों के सहयोग से स्थानीय पीएचसी में लाया गया। जहां मौजूद डॉ. राजेश कुमार ने उसका प्राथमिक उपचार किया। इलाज के पश्चात उसे सदर अस्पताल बेतिया रेफर कर दिया।

मिली सूचना अनुसार गोला बाजार से चाकू से हमलें की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंच आरोपी को चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया। जख्मी युवक की पहचान महुई डीह निवासी 30 वर्षीय सद्दाम हुसैन पिता शेख एजाज के रूप में हुई। आरोपी की पहचान आलम शेख के बेटे इकबाल खान के रूप में हुई। चिकित्सक ने बताया कि प्राथमिक इलाज कर जख्मी को रेफर किया गया है। पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष ने बताया कि चाकू से हमला करने वाले अर्धविक्षिप्त युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस जांच में जुटी है।

अनिल कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Bihar Green Hydrogen Policy 2026: 16 हजार करोड़ निवेश, 12 हजार...

 बिहार ग्रीन हाइड्रोजन नीति 2026 के तहत करीब 16 हजार करोड़ रुपये निवेश और 12 हजार रोजगार का प्रस्ताव है। CM सम्राट चौधरी ने...

Bihar Panchayat Election 2026: EBC आरक्षण पर नया फॉर्मूला, परिसीमन नहीं...

Bihar Panchayat Election 2026, पटना: बिहार में आगामी पंचायत चुनाव 2026 को लेकर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने आरक्षण, परिसीमन और चुनावी रोस्टर...

Bihar Gram Sansad 2026: परिसीमन के बाद ही होगा पंचायत चुनाव,...

Bihar Gram Sansad 2026, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना के ताज सिटी सेंटर में आयोजित ‘ग्राम संसद-बिहार चैप्टर-V’ मुखिया...