Giridih : आदिवासी युवती का जबरन धर्म परिवर्तन कराने और शादी का दबाव डालने वाले आरोपी ने किया सरेंडर…

Giridih : जिले के पीरटांड थाना क्षेत्र अंतर्गत चिरकीडीह गांव में आदिवासी युवती का जबरन धर्म परिवर्तन कराने और शादी करने के लिए दबाव डालने वाले आरोपी और जेएमएम से निलंबित नेता ताज हुसैन ने आज गिरिडीह कोर्ट में सरेंडर कर दिया। सरेंडर करने के साथ ही आरोपी जेएमएम नेता ताज हुसैन को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

l67t min 22Scope News

Giridih : आरोपी ने खुद को बताया निर्दोष

हालांकि आरोपी ने सरेंडर करने के साथ ही अपना एक विडीयो भी सोशल मीडिया में जारी किया है। इस विडियो में आरोपी जेएमएम नेता ने कहा कि उसे साजिश के तहत मामले में फंसाया जा रहा है। उसे कानून पर पूरा भरोसा है कि उसे न्याय मिलेगा।

बताते चलें कि ताज हुसैन के खिलाफ आदिवासी युवती द्वारा केस करने और कोर्ट में दिए बयान के बाद पीरटांड़ थाना पुलिस उसे दबोचने में जुट गई थी। आरोपी को दबोचने के लिए पुलिस इलाके में लगातार छापेमारी कर रही थी।

वहीं आदिवासी समाज में मामले को लेकर आक्रोश भी भड़क रहा था। लिहाजा, गिरिडीह जेएमएम ने उसे पहले ही निलंबित कर अपना पल्ला झाड़ लिया था। इसी क्रम में आरोपी ने आज कोर्ट में सरेंडर किया। जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

गिरिडीह से नमन नवनीत की रिपोर्ट–

 

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...