नकली RPF जवान बनकर मामा-भांजा को फेंकने वाला आरोपी गिरफ्तार

289
नकली RPF जवान बनकर मामा-भांजा को फेंकने वाला आरोपी गिरफ्तार
Advertisment

पटना : खबर राजधानी पटना से है जहां चलती ट्रेन से नकली आरपीएफ जवान बनकर मामा और भांजा को फेंकने वाला आरोपी को रेल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी युवक का नाम रोहित कुमार बताया जाता है। पटना के रेलवे एसपी अमृतेंदु ठाकुर ने इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 20 सितंबर को रोहित तिवारी ने फर्जी आरपीएफ जवान बनाकर मामा और भांजा से पैसे की उगाही की। इसी दौरान विवाद होने पर उन दोनों को चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया।

Advertisment

आपको बता दें कि घायल अवस्था में मामा और भांजा ने डायल-112 से संपर्क किया और उसके बाद आरोपी रोहित तिवारी के गिरफ्तारी की गई। रोहित तिवारी को पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। रेल एसपी ने बताया कि विवाद के पहले आरोपी ने मामा और भांजा से पैसे भी बैठे थे। इसेके अलावा यूपीआई के माध्यम से पैसे लिए गए थे। जिसकी जानकारी मामा-भांजा की तरफ से रेल पुलिस को दी गई है।

यह भी पढ़े : ऑपरेशन मुस्कान : पटना पुलिस ने 171 धारकों को लौटाया मोबाइल

यह भी देखें :

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

 

Advertisement