Ramgarh Crime : पैसा डबल करने का झांसा देकर अपहरण, मामा-भांजा बरामद, 7 गिरफ्तार…

Ramgarh Crime : रामगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। रामगढ़ पुलिस ने राजधानी रांची से अपहर्त दो लोगों को बरामद किया है। अपहरण के मामले में पुलिस ने 7 आरोपियो को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने अपराधियों के पास से एक चार पहिया वाहन, 10 मोबाइल फोन, नोट गिनने की दो मशीनें और 9 लाख 46 हजार रुपए सहित कई सामान बरामद किया है।

Ramgarh Crime : जब्त रुपए
Ramgarh Crime : जब्त रुपए

मामा-भांजा को पुलिस ने सकुशल किया बरामद

रांची से अपहर्त दो लोगों में अंकित कुमार और आशीष कुमार राजगढ़िया शामिल है। दोनों रिश्ते में मामा-भांजा है। पुलिस ने कुजू ओपी स्थित दिगवार से बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियो में प्रशांत कुमार सोनू, सुजित कुमार पटनायक, रजनीत कुमार, रोहित कुमार उर्फ पप्पु कुमार, गणेश कुमार सिंह, राजा कुमार और धीरज कुमार शामिल है। गिरफ्तार सभी आरोपी बिहार और उड़ीसा के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

Ramgarh Crime : अपहरण किये लोगों से वसूली जाती थी मोटी रकम

मामले की जानकारी देते हुए एसपी ने अजय कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि रांची के दो लोगों को अपराधियों ने जालसाजी कर अपहरण कर लिया है। इनसे फिरौती मांगने की फिराक में थे। जिसके बाद एक टीम का गठन किया गया। टीम ने कुजू ओपी स्थित दिगवार में छापेमारी करते हुए दोनों को सकुशल बरामद किया वहीं मौके से 7 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तारी के बाद आरोपियो ने पुलिस को बताया कि ये लोग पैसा डबल करने का झांसा देकर लोगों से ठगी करते थे। जो लोग झांसे में नहीं आते थे उनका अपहरण कर उनसे मोटी रकम की वसूली की जाती थी। जो व्यक्ति इनके ठगी के झांसे में आते थे उनको ये लोग नमक की बोरी थमा देते थे।

 

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...