घायल लोगों को ले जा रही एंबुलेंस का हो गया एक्सीडेंट, आग के गोले में तब्दील, सुरक्षित निकले घायल व चालक

भागलपुर : भागलपुर में बुधवार की देर रात मरीज को लेकर जा रहा एम्बुलेंस सड़क दुर्घटना का शिकार हुआ। अनियंत्रित होकर एम्बुलेंस पलटा। आग लगने के कारण धू-धूकर एंबुलेंस जल गया। एम्बुलेंस में सवार घायल व चालक सभी सुरक्षित हैं। इस्माइलपुर में बाइक से एक्सीडेंट के बाद घायलों को इस्माइलपुर पीएचसी से जेएलएनएमसीएच ले जाया जा रहा था। इस बीच सड़क पर गड्ढा होने के कारण एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलटा।

DIARCH Group 22Scope News

लोगों ने एम्बुलेंस में सवार घायल युवकों व चालक को बाहर निकाल लिया

आपको बता दें कि आसपास से बासा पर बैठे लोगों ने एम्बुलेंस में सवार घायल युवकों व चालक को बाहर निकाल लिया। कुछ ही पल में शॉर्ट सर्किट से एम्बुलेंस में आग लग गई। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस और अग्निशमन की गाड़ी तबतक जलकर लोहे में एम्बुलेंस तब्दील हो गया था। इस्माइलपुर थाना इलाके के भिट्ठा गांव से नवगछिया को जोड़ने वाली ग्रामीण सड़क पर देर रात हादसा हुआ।

यह भी पढ़े : नवगछिया में मछली लदी पिकअप से वसूली कर पैसे लेते पुलिसकर्मी का वीडियो Viral…

राजीव रंजन की रिपोर्ट

सचिव ने कहा- खाद्यान्न वितरण में लापरवाही व अनियमितता किसी भी...

पटना : खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव दीपक आनंद की अध्यक्षता में आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित...

समस्तीपुर के ’24 अवतार धाम’ में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव सह...

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड स्थित चकोटी मठ के प्रसिद्ध '24 अवतार धाम' पहुंचे, जहां उन्होंने भव्य प्राण...

JBVNL Smart Meter News: जेबीवीएनएल ने दो वरिष्ठ अधिकारियों को किया...

JBVNL Smart Meter News: झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) ने स्मार्ट मीटर और एनर्जी अकाउंटिंग से जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाओं में कथित अनियमितता और...